Coronavirus Cases Today: कोरोना वायरस देश में एक बार फिर से पैर पसरा रहा है. कोविड 19 के ताजा डेटा के मुताबिक एक्टिव केस 4302 हो गए हैं. वहीं इसकी वजह से 44 लोगों की अब तक जान जा चुकी है. राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों से कोरोना के केस सामने आए हैं. अहम बात यह है कि कोविड केस हर दिन बढ़ रहे हैं. इसको लेकर राज्य सरकारों ने गाइडलाइन भी जारी की है.
गुजरात में कोरोना के 108 नए मामले सामने आए हैं. वहीं एक व्यक्ति की मौत भी हुई है. राज्य स्वास्थ्य विभाग ने अपडेट दिया है. गुजरात में एक्टिव केस की कुल संख्या 461 हो गई. राज्य के 20 अस्पतालों में कोविड के मरीजों को भर्ती कराया गया है. कुछ मरीजों का घर पर भी इलाज चल रहा है.
अपडेट जारी है…








