दर्दनाक हादसा: बुआ के दाह संस्कार में गए भतीजे और दोस्त की गंगा में डूबने से मौत, दोनों परिवार में मचा कोहराम
होम

दर्दनाक हादसा: बुआ के दाह संस्कार में गए भतीजे और दोस्त की गंगा में डूबने से मौत, दोनों परिवार में मचा कोहराम

Spread the love


वाराणसी जिले के रोहनिया थाना क्षेत्र के बेटावर घाट पर शुक्रवार शाम बुआ के दाह संस्कार में गए भतीजे अजीत कुमार पटेल (19) और दोस्त हर्ष पटेल उर्फ तनु (15) की नहाते समय गंगा में डूबने से मौत हो गई। रोहनिया पुलिस और एनडीआरएफ के गोताखोरों ने कुछ ही देर बाद दोनों के शव बरामद किए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

क्या है पूरा मामला

परमानंदपुर निवासी अजीत पटेल की बुआ अमरा अखरी के बंदेपुर निवासी बलंवती देवी का निधन हो गया था। सूचना पर अजीत अपने पड़ोसी दोस्त हर्ष पटेल को भी बेटावर घाट पर दाह संस्कार में ले गए। दाह संस्कार के बाद अजीत और हर्ष दोनों गंगा में नहाने लगे। घाट पर लोगों ने मना किया कि आगे गहरा पानी है, ज्यादा दूर नहीं जाना और किनारे ही नहाओ। इससे इतर दोनों दोस्त एक साथ नहाने लगे। अचानक हर्ष गहरे पानी में डूबने लगा। 

इसे भी पढ़ें; UP News: रात में खाना खाकर सोया, सुबह कमरे में अधजला मिला लैब टेक्नीशियन का शव; आग लगने की वजह पता नहीं

अजीत उसे बचाने के लिए आगे बढ़ा तो वह भी गहरे पानी में समा गया। दोनों डूब गए। लोगों ने छलांग लगाई, लेकिन तब तक दोनों समा चुके थे। नंदूपुर निवासी धीरज पटेल ने रोहनिया पुलिस को सूचना दी। रोहनिया इंस्पेक्टर राजू सिंह समेत चौकी इंचार्ज पहुंचे और हर्ष का शव निकाला। कुछ ही देर बाद एनडीआरएफ ने अजीत का भी शव बाहर निकाला। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *