आगरा में विवाहिता के शौहर ने तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। महिला का आरोप है कि पति ने फंसाने के लिए उसका अपहरण करवाया। इसके बाद घर से बिना बताए भागने की तहरीर पुलिस को दी।
Trending Videos
ताजगंज की सलमा का निकाह फतेहपुर सीकरी के आरिफ खान से 21 नवंबर 2021 को हुआ था। पति और ससुरालीजन दहेज में 10 लाख रुपये और कार की मांग करने लगे। पिता ने पांच लाख रुपये दे दिए फिर भी मांग बंद नही हुई। पति ने दिसंबर 2024 में कोठी मीना बाजार में मेला दिखाने के बहाने ले जाकर अपहरण करवा दिया।
दूसरे दिन अपहरण करने वाले ईदगाह स्टेशन पर छोड़कर चले गए। पति ने बिना बताए किसी के साथ जाने का आरोप लगाकर शाहगंज थाने में शिकायत की। इसके बाद शौहर सभी के सामने तीन बार तलाक बोलकर वहां से चला गया। महिला ने ताजगंज थाने में पति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
Spread the love Mandatory TET: सुप्रीम कोर्ट द्वारा टीईटी अनिवार्य किए जाने के विरोध में सोमवार को पूरे यूपी के शिक्षक सोमवार को काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। Source link
Spread the love यूपी की राजधानी लखनऊ में ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने हरियाणा सरकार द्वारा ईद-उल-फितर की छुट्टी रद्द करने पर कड़ी नाराजगी जताई। Source link