दिल्ली चुनाव अपडेट्स:  संजय सिंह का दावा- भाजपा नेता पैसे बांट रहे, चुनाव आयोग शांत, हमारे नेताओं पर झूठी कार्रवाई हो रही
टिपण्णी

दिल्ली चुनाव अपडेट्स: संजय सिंह का दावा- भाजपा नेता पैसे बांट रहे, चुनाव आयोग शांत, हमारे नेताओं पर झूठी कार्रवाई हो रही

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • Sanjay Singh Claims BJP Leaders Are Distributing Money, Election Commission Is Silent, False Action Is Being Taken Against Our Leaders

नई दिल्ली19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
संजय सिंह का कहना है कि हमारे AAP कार्यकर्ताओं पर झूठी शिकायतें की जा रही हैं। ताकि वे प्रचार न कर सकें। - Dainik Bhaskar

संजय सिंह का कहना है कि हमारे AAP कार्यकर्ताओं पर झूठी शिकायतें की जा रही हैं। ताकि वे प्रचार न कर सकें।

आम आदमी पार्टी (AAP) से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने दावा किया है कि नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा पैसे बांट रहे हैं। भाजपा के नेता पैसा, चादर और जूते बांटते हैं, लेकिन चुनाव आयोग शांत बैठा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही।

संजय सिंह का कहना है कि हमारे AAP कार्यकर्ताओं पर झूठी शिकायतें की जा रही हैं। उन्हें थाने में बैठा लिया जा रहा है। फिर जांच में कुछ भी सामने नहीं आता। ये सब परेशान करने के लिए किया जा रहा है, ताकि कार्यकर्ता चुनाव-प्रचार न कर सके।

संजय सिंह ने आगे कहा;-

QuoteImage

मोदी जी झूठ बोलकर दिल्ली का चुनाव नहीं जीत पाएंगे। दिल्ली का मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ही बनेंगे। AAP की फिर से 60 से ऊपर सीटें आएंगी।

QuoteImage

दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग, 8 को नतीजे

दिल्ली में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है।

दिल्ली चुनाव से जुड़े आज के अपडेट्स जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइये…

लाइव अपडेट्स

19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

केजरीवाल बोले- 10 साल पहले 8 घंटे बिजली मिलती थी, अब 24 घंटे मिलती है

AAP के नई दिल्ली सीट से उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल ने कहा- मैं 10 साल पहले आपसे मिलने आया था। उस समय बिजली 8 घंटे आती थी। अब 24 घंटे बिजली आती है। न तो बिजली कटती है और न ही जनरेटर की जरूरत पड़ती है। 20 राज्यों में बीजेपी की सरकार है। इनमें से किसी भी राज्य में 24 घंटे बिजली नहीं आती।

20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में मोदी की 3, योगी की 14 सभाएं

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 14 जनसभाओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 29 जनवरी, 31 जनवरी और 2 फरवरी को अलग-अलग इलाकों में रैली करेंगे। वहीं योगी आदित्यनाथ 23 जनवरी से अपनी रैलियों की शुरुआत करेंगे।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी कांग्रेस की ओर से अकेले मोर्चा संभाले हुए हैं। उन्होंने 12 जनवरी को सीलमपुर में पहली रैली की थी। इसके बाद वे 22 जनवरी को सदर बाजार, 23 जनवरी को मुस्तफाबाद और 24 जनवरी को मादीपुर में रैलियां करेंगे।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *