दिल्ली में होटल की चौथी मंजिल से कूदी युवती, VIDEO:  लोगों ने सड़क पर गत्ते लगाकर बचाया; युवक के साथ होटल में ठहरी थी
टिपण्णी

दिल्ली में होटल की चौथी मंजिल से कूदी युवती, VIDEO: लोगों ने सड़क पर गत्ते लगाकर बचाया; युवक के साथ होटल में ठहरी थी

Spread the love




दिल्ली के फर्श बाजार इलाके में 20 साल की एक युवती ने होटल की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। घटना शुक्रवार दोपहर की है। युवती के बिल्डिंग के कूदने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखा कि नीचे खड़े लोगों ने सड़क पर गत्ते बिछा दिए थे। युवती उसपर गिरी। हालांकि, वह गंभीर रूप से घायल है। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, युवती दिल्ली की रहने वाली है। वह एक युवक के साथ 60 फीट स्थित एक होटल में ठहरी थी। युवक उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का रहने वाला है। होटल के कमरे में दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद युवती गुस्से में खिड़की से बाहर कूद गई। वीडियो में देखें पूरा घटनाक्रम… लोगों ने लड़की को खिड़की पर बैठे देखा था प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती खिड़की पर बैठी दिखाई दे रही थी। उसे देखकर नीचे सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई। आसपास के दुकानदारों ने युवती के कूदने की आशंका को देखते हुए नीचे सामान के गत्ते रख दिए थे। नीचे गिरने पर मौके पर मौजूद लोगों ने लड़की को उठाकर अस्पताल पहुंचाया। ———————————- यह खबर भी पढ़ें… गुरुग्राम में कंपनी मैनेजर ने 8वीं मंजिल से लगाई छलांग:पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट; इसी बिल्डिंग में था कार्यरत गुरुग्राम जिले में सोहना रोड पर सेक्टर-49 स्थित स्पेज आईटी पार्क की एक इमारत से एक युवक ने कूदकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह करीब 4 बजे वह आठवीं मंजिल की बालकनी में गया और वहां से छलांग लगा दी। पूरी खबर पढ़ें..



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *