दिल्ली मेट्रों में आज से सफर हुआ महंगा:  समार्ट कार्ड पर वही 10 प्रतिशत छूट, 1 से 4 रुपए तक की हुई बढ़ौतरी – Jhajjar News
टिपण्णी

दिल्ली मेट्रों में आज से सफर हुआ महंगा: समार्ट कार्ड पर वही 10 प्रतिशत छूट, 1 से 4 रुपए तक की हुई बढ़ौतरी – Jhajjar News

Spread the love


दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की ओर से आज 25 अगस्त से मेट्रो यात्रियों को सुबह-सुबह बड़ा झटका दिया है। मेट्रो के किराए में बढ़ोतरी कर दी गई है, जिसका असर लाखों यात्रियों के साथ झज्जर जिले के बहादुरगढ़ पर भी पड़ेगा। मेट्रो के किराए में ये बढ़ोतरी आज सोम

.

झज्जर जिले के बहादुरगढ़ वासियों को अब मेट्रो की सुविधा का फायदा उठाने के लिए किराया ज्यादा देना होगा। बहादुरगढ़ में पंडित श्रीराम शर्मा मेट्रो लाइन शुरू होती है और वहीं से यात्रियों का सफर शुरू होता है। झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में तीन मेट्रो स्टेशन, पंडित श्री राम शर्मा, बहादुरगढ़ सिटी और ब्रिगेडियर होशियार सिंह हैं। जहां से बहादुरगढ़ वासी अपना सफर मेट्रो से कर रहे हैं।

2017 में किराए में किया था बदलाव

अब दिल्ली मेट्रो की ओर से बढ़ाए गए मेट्रो किराए में बहादुरगढ़ वासियों को पहले से अधिक किराया देना होगा। वहीं इससे पहले दिल्ली मेट्रो कॉर्पोरेशन की ओर से 2017 में किराए में बदलाव किया था। मेट्रो के स्मार्ट कार्ड यूज करने वालों के लिए किराया जरूर बढ़ा है लेकिन स्मार्ट कार्ड धारकों को अभी भी 10 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी।

बहादुरगढ़ का ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन।

बहादुरगढ़ का ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन।

एक रुपए से 4 रुपए तक हुई बढ़ौतरी

मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए सामान्य लेन पर 1 रुपए से लेकर 4 रुपए तक की बढ़ौतरी की गई है। वहीं एयरपोर्ट की लाइनों पर 5 रुपए तक की किराए में बढ़ौतरी हुई है। मेट्रो में सफर करने वालों के लिए 0 से 2 किलोमीटर में जहां 10 रुपए किराया देना पड़ता था वहीं अब 11 रुपए का भुगतान करना पड़ेगा। 2 से 5 किलोमीटर पर भी 1 रुपए की ही बढ़ौतरी की गई है। जहां पहले 20 रुपए लगते थे अब 21 रुपए किराया होगा।

राष्ट्रीय छुट्‌टी पर भी किराए में छूट

वहीं, 5 से 12 किलोमीटर में 2 रुपए, (पहले 30 रुपए लगते थे अब 32 रुपए देने होंगे), 12 किलोमीटर से 21 किलोमीटर तक 3 रुपए (40 रुपए से 43 हुआ), वहीं 21 से 32 किलोमीटर तक किराया 4 रुपए बढ़ाया गया है। पहले जहां 50 रुपए देने होते थे वहीं अब 54 रुपए का भुगतान करना होगा। वहीं इसके अलावा राष्ट्रीय छुट्टी पर इस किराए में 1 रुपए की छूट दी गई है। पहले 21 से 32 किलोमीटर तक 40 रुपए लगता था अब 43 रुपए देने होंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *