दिल्ली यूनिवर्सिटी के लक्ष्मीबाई कॉलेज की छात्रा पर एसिड अटैक:  दिल्ली में छात्रा पर एसिड अटैक, दोनों हाथ झुलसे; तीनों लड़कों की तलाश जारी
टिपण्णी

दिल्ली यूनिवर्सिटी के लक्ष्मीबाई कॉलेज की छात्रा पर एसिड अटैक: दिल्ली में छात्रा पर एसिड अटैक, दोनों हाथ झुलसे; तीनों लड़कों की तलाश जारी

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • Delhi University Laxmibai College Student Attacked Acid| Police Investigation Underway

नई दिल्ली6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली यूनिवर्सिटी के लक्ष्मीबाई कॉलेज की 20 वर्षीय छात्रा पर भारत नगर थाना इलाके में उसके जानकार तीन लड़कों ने एसिड से हमला कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना रविवार यानी 26 अक्टूबर की है। दीपचंद बंधु अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली कि मुकुंदपुर की रहने वाली एक युवती को एसिड जलन की चोटों के साथ भर्ती कराया गया है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक 26 अक्टूबर 2025 को दीप चंद बंधु अस्पताल से एक कॉल आई जिसमें मुकुंदपुर, दिल्ली निवासी 20 वर्षीय एक युवती को एसिड से झुलसने के कारण भर्ती होने की बात कही गई। पीड़िता ने बताया कि वह द्वितीय वर्ष की छात्रा है और अपनी कक्षा के लिए लक्ष्मी बाई कॉलेज, अशोक विहार गई थी।

जब वह कॉलेज की ओर जा रही थी, तभी उसका परिचित मुकुंदपुर निवासी जितेंद्र अपने साथियों इशान और अरमान के साथ मोटरसाइकिल पर आया। इशान ने अरमान को एक बोतल दी, जिसने उस पर एसिड फेंक दिया। पीड़िता ने अपना चेहरा बचाने की कोशिश की, लेकिन उसके दोनों हाथ जख्मी हो गए।

जितेंद्र पीछा करता था, एक महीने पहले बहस हुई थी

पुलिस ने कहा कि आरोपी मौके से फरार हो गए है। पीड़िता ने आगे बताया कि जितेंद्र उसका पीछा करता था और करीब एक महीने पहले उनके बीच तीखी बहस हुई थी। क्राइम टीम और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

खबर अपडेट की जा रही है…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *