दुलारचंद हत्याकांड में बाहुबली अनंत सिंह गिरफ्तार:  लाइव शो में पुष्पम प्रिया-भाजपा समर्थकों में मारपीट; पटना में आज PM का रोड शो
टिपण्णी

दुलारचंद हत्याकांड में बाहुबली अनंत सिंह गिरफ्तार: लाइव शो में पुष्पम प्रिया-भाजपा समर्थकों में मारपीट; पटना में आज PM का रोड शो

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • Bihar Election 2025 LIVE Update; BJP JDU RJD Congress | NDA Candidate List

नई दिल्ली/पटना26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पटना के मोकामा में RJD नेता दुलारचंद की हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात JDU उम्मीदवार और बाहुबली अनंत सिंह को बाढ़ में उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। करीब 150 पुलिस वालों की टीम अनंत सिंह के घर पहुंची थी। 30 अक्टूबर को जनसुराज कैंडिडेट के प्रचार के दौरान दुलारचंद की हत्या हुई थी।

इधर, दरभंगा में एक लाइव टीवी डिबेट में भाजपा विधायक संजय सरावगी और प्लुरल्स पार्टी चीफ पुष्पम प्रिया चौधरी के समर्थकों में जमकर मारपीट हुई। घटना के समय दोनों नेता वहीं पर थे। पुष्पम प्रिया ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया।

वीडियो में पुष्पम संजय सरावगी से कहती हैं- आप तमाशा देख रहे हैं। आपके आदमी मेरे लोगों को पीट रहे हैं। ये सब बंद कराइए। बता दें कि पुष्पम दरभंगा से चुनाव लड़ रही हैं। वहीं, संजय सरावगी दरभंगा से 4 बार के भाजपा विधायक हैं।

दूसरी तरफ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भोजपुर और नवादा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वे पटना में 2.8 किमी लंबा रोड शो भी करेंगे। पीएम पटना की 14 विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे।पीएम का रोड शो दिनकर चौराहा से शुरू होकर गांधी मैदान के उद्योग भवन तक चलेगा।

बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

अपडेट्स

26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तेजस्वी बोले- बिहार में महाजंगलराज, हम सभी अपराधियों को जेल भेजेंगे

04:29 AM2 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

तेजस्वी यादव चुनाव प्रचार के लिए पटना में अपने आवास से रवाना

03:56 AM2 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

शाह ने कहा- मोकामा में हत्या हुई, यह ठीक नहीं; कानून कड़ी कार्रवाई करेगा

अमित शाह ने कहा कि मोकामा में हत्या हुई। यह ठीक नहीं है। गलत हुआ। कानून कड़ी कार्रवाई करेगा। उन्होंने बताया कि डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

अनंत सिंह के टिकट देने के मुद्दे पर अमित शाह ने कहा- वे जदयू की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। शराबबंदी पर उन्होंने कहा कि मेरा व्यक्तिगत मत है कि यह पूरे देश में होनी चाहिए। उन्होंने एक न्यूज चैनल से बातचीत में ये बातें कहीं। आज जंगलराज भेष और चेहरा बदलकर वापस आना चाहता है।

नीतीश कुमार के सवाल पर शाह ने स्पष्ट कहा कि चुनाव नीतीश के नेतृत्व में ही लड़ रहे हैं। जीत के बाद भी मुख्यमंत्री वही रहेंगे। संवैधानिक प्रक्रिया में विधायक तय करते हैं, लेकिन एनडीए पहले ही घोषणा कर चुका है।

03:18 AM2 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

शाह बोले- बिहार में NDA 160 सीटें जीतेगा, नीतीश कुमार CM हैं और रहेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा- बिहार विधानसभा चुनाव में NDA 160 सीटें जीतेगा। बची-खुची सीटें अन्य पार्टियों में बंटेंगी। नीतीश कुमार ही सीएम हैं और रहेंगे। वे उन्होंने कहा कि बिहार में विकास हो रहा है।

शाह ने कहा- तेजस्वी यादव ने हर घर में एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने का वादा किया है। ऐसा करने पर 12.85 लाख करोड़ रुपए खर्च होंगे। यह बिहार के मौजूदा बजट का चार गुना है। 10 हजार रुपए महिलाओं को सीड मनी के रूप में दिए गए हैं। इसके आधार पर ही आगे उनको 2 लाख रुपए मिलेंगे।

02:37 AM2 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

राबड़ी बोलीं- तेज प्रताप जीते, मेरा मन यही चाहता है

पूर्व मुख्यमंत्री और राजद की नेता राबड़ी देवी ने बड़े बेटे तेज प्रताप के बारे में पूछे जाने पर कहा कि वो लड़ रहा है, अपनी जगह वह ठीक है। राबड़ी सीएम फेस बेटे तेजस्वी के लिए राघोपुर में शनिवार काे रोड शो कर रही थीं।

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मन से वह (तेज प्रताप) मेरा बेटा है। मेरे मन से थोड़े निकला है। मेरे दिल में है। पार्टी ने उसे निकाला है। प्रचार नहीं करेंगे, पर वो जीते, ये मेरा मन चाहता है। वहीं, तेजस्वी के लिए राघोपुर में प्रचार कर रहीं रोहिणी आचार्य से तेजप्रताप के बारे में पूछा गया तो कहा कि वह भी मेरा भाई है। बड़ी बहन होने के नाते मैं उसे भी जीत का आशीर्वाद देती हूं।

02:16 AM2 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

तेजस्वी बड़े भाई तेज प्रताप के खिलाफ महुआ से RJD उम्मीदवार का प्रचार करेंगे

RJD नेता तेजस्वी यादव रविवार को मोकामा से पार्टी की उम्मीदवार और सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी के लिए प्रचार करेंगे। तेजस्वी यादव महुआ में राजद कैंडिडेट राकेश रोशन के लिए भी चुनाव प्रचार करेंगे। यहां से तेजस्वी के बड़े भाई तेज प्रताप अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल से चुनाव लड़ रहे हैं।

02:15 AM2 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

राहुल गांधी की आज बेगूसराय और खगड़िया में चुनावी सभा

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की आज बेगूसराय और खगड़िया में चुनावी सभा होगी। राहुल करीब 11:50 बजे हेलिकॉप्टर से बेगूसराय पहुंचेंगे और एक घंटा 10 मिनट तक रुकेंगे। राहुल बेगूसराय से कांग्रेस प्रत्याशी अमिता भूषण के लिए चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

01:56 AM2 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

राघोपुर में नित्यानंद राय ने तले पकौड़े, यहां से तेजस्वी चुनाव लड़ रहे

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार करते हुए शनिवार को राघोपुर में पकौड़े तले। महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और राजद नेता तेजस्वी यादव राघोपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *