देशभर में मार्च की शुरुआत में तेज गर्मी:  MP-छत्तीसगढ़ और राजस्थान के कई शहरों में पारा 40°C के करीब; पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार
टिपण्णी

देशभर में मार्च की शुरुआत में तेज गर्मी: MP-छत्तीसगढ़ और राजस्थान के कई शहरों में पारा 40°C के करीब; पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update Today MP Cg Rajasthan Uttarakhand Himachal Jammu Kashmir Snowfall

भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देशभर में मौसम ने एक बार फिर अलग-अलग तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। उत्तर और मध्य भारत के राज्यों में तेज गर्मी होने लगी है, जबकि पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश-बर्फबारी की संभावना है।

देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत के कई राज्यों में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी बढ़ने लगी है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और हरियाणा में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया है और कई शहरों में पारा 35 से 40 डिग्री के करीब दर्ज किया जा रहा है।

राजस्थान में अरब सागर में बने एंटी साइक्लोन के असर से गर्म हवाएं चल रही हैं, जिससे तापमान तेजी से बढ़ रहा है। वहीं मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और हरियाणा में भी पिछले कुछ दिनों में दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई है और कई शहरों में तेज गर्मी महसूस होने लगी है।

दूसरी ओर, पहाड़ी राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आने वाले दिनों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

अगले 2 दिन मौसम का हाल…

7-8 मार्च- जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी की संभावना। पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में हल्की बारिश के आसार हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *