नई दिल्ली3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

इंडिया ब्लॉक ने पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को फेयरवेल डिनर पर आमंत्रित किया है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि पूर्व उपराष्ट्रपति विपक्ष न्योते पर डिनर में जाएंगे, इसकी संभावना न के बराबर है।
धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए 21 जुलाई की रात में अचानक उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, विपक्षी पार्टियां का आरोप है कि केंद्र ने धनखड़ को इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया।
संसद में धनखड़ के लिए कोई विदाई समारोह नहीं हुआ, न ही उन्होंने फेयरवेल स्पीच दी। कांग्रेस ने 24 जुलाई को धनखड़ को फेयरवेल देने मांग की, लेकिन केंद्र सरकार की तरफ से इस पर कोई जवाब नहीं आया।
राज्यसभा में गुरुवार को छह सदस्यों- अंबुमणि रामदास, वाइको, पी विल्सन, एम षणमुगम, एम मोहम्मद अब्दुल्ला और एन चंद्रशेखरन को विदाई दी गई थी। धनखड़ उपराष्ट्रपति के अलावा राज्यसभा सभापति भी थे।









