नहीं उड़ सका हिमाचल सीएम का हेलीकाप्टर:  खराब मौसम के कारण परेशानी, सड़क मार्ग से दिल्ली रवाना; केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे मुलाकात – Shimla News
टिपण्णी

नहीं उड़ सका हिमाचल सीएम का हेलीकाप्टर: खराब मौसम के कारण परेशानी, सड़क मार्ग से दिल्ली रवाना; केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे मुलाकात – Shimla News

Spread the love


हिमाचल सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू।

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू आज (शुक्रवार) से अगले दो-तीन दिन शिमला में नहीं मिलेंगे। वह आज दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। सीएम सुक्खू के प्रोग्राम के अनुसार वह शिमला से चंडीगढ़ के लिए सड़क मार्ग से निकले हैं। पहले उन्हें हेलीकॉप्टर से दि

.

सीएम सुक्खू 3 अगस्त को वापस शिमला लौट सकते हैं। बताया जा रहा है कि सीएम सुक्खू जिन लोगों के घर और जमीन आपदा में बह गए हैं और कुछ लोगों के पास मकान बनाने को भी जमीन नहीं बची। ऐसे लोगों को घर बनाने के लिए वन भूमि देने की केंद्रीय मंत्री से मांग उठा सकते हैं। क्योंकि प्रदेश में भूमिहीन लोगों को जमीन देने में फॉरेस्ट कंजर्वेशन एक्ट आड़े आ रहा है।

PM से टाइम मिला तो उन्हें भी आपदा की जानकारी देंगे

दिल्ली दौरे के दौरान सीएम सुक्खू पीएम नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर सकते हैं। पीएम से मुलाकात को टाइम मिला तो उन्हें प्रदेश के अलग अलग क्षेत्रों में बादल फटने से हुए नुकसान की जानकारी देंगे। CM सुक्खू दो सप्ताह पहले भी दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर चुके हैं।

सीएम सुक्खू और पीएम नरेंद्र मोदी, फाइल फोटो।

सीएम सुक्खू और पीएम नरेंद्र मोदी, फाइल फोटो।

पार्टी हाईकमान से भी कर सकते हैं मुलाकात

पार्टी सूत्रों की माने तो दिल्ली दौरे के दौरान सीएम सुक्खू कांग्रेस हाईकमान से भी मुलाकात कर सकते हैं। इस दौरान नए संगठन और कैबिनेट विस्तार को लेकर भी चर्चा संभावित है। क्योंकि प्रदेश में लगभग 9 महीने से कांग्रेस हाईकमान नया संगठन नहीं बना पाया है।

सुंदर ठाकुर मंत्री की रेस में

इसी तरह सुक्खू सरकार के-12-दिसंबर को-3-साल पूरे होने जा रहे हैं और कैबिनेट में मंत्री का एक पद खाली है। इस पर भी जल्द किसी की ताजपोशी हो सकती है। कुल्लू से विधायक सुंदर सिंह ठाकुर मंत्री की रेस में सबसे आगे माने जा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *