ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना इलाके की निक्की भाटी की हत्या कर रास्ते से हटाने की पटकथा जून-2024 में लिख दी गई थी। दनकौर से पति विपिन को प्रेमिका के साथ पकड़कर सिरसा गांव में परिवार को सौंपा गया था। इसे लेकर परिवार और रिश्तेदारों ने विपिन को खरी-खोटी सुनाई थी।
पिता भिखारी सिंह का आरोप है कि पोल खुलने के बाद से ही विपिन ने निक्की से क्रूरता का व्यवहार शुरू कर दिया था। जब निक्की व कंचन को विपिन के प्रेम-प्रसंग की जानकारी हुई तो उन्होंने इस संबंध में पूछा था। इस पर विपिन आगबबूला हो गया था।

2 of 10
आरोपी पति विपिन
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर में प्रेमिका से मिलता था विपिन
इसके बाद निक्की और कंचन प्रेम-प्रसंग के मामले को लेकर जानकारी जुटाने लगीं। इस दौरान जारचा कोतवाली इलाके के एक गांव निवासी प्रेमिका के बारे में पता चला। दोनों ने दनकौर में मिलने का स्थान बना रखा था। निक्की ने ही पिता व परिजनों को दनकौर के बारे में जानकारी दी थी।

3 of 10
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पति विपिन
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जून-2024 में विपिन के प्रेमिका के साथ पकड़ा
इसके बाद निक्की भाइयों के साथ विपिन को पकड़ने की फिराक में थी। जून-2024 में जब विपिन प्रेमिका से मिलने दनकौर के लिए निकला तो पीछा करना शुरू कर दिया। जब वह मकान में घुसा तो उन्होंने दोनों को पकड़ लिया।

4 of 10
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पति विपिन
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विपिन और प्रेमिका को परिवार के सामने लेकर गए
इसके बाद विपिन व प्रेमिका को पकड़कर गाड़ी में बैठाया गया। परिजन उन्हें सिरसा गांव में पिता व परिवार के सामने लेकर पहुंचे। परिवार के अन्य लोग एवं रिश्तेदारों को भी बुलाया गया। विपिन को चरित्रहीनता से बाज आने की हिदायत दी गई। उसके बाद प्रेमिका को छोड़ा गया।

5 of 10
पति विपिन और निक्की
– फोटो : अमर उजाला
निक्की के साथ क्रूर हो गया था बर्ताव
इससे नाराज विपिन ने निक्की को प्रेम प्रसंग में बाधा मानते हुए उसे हटाने की पटकथा लिखनी शुरू कर दी। निक्की के साथ बर्ताव क्रूर हो गया। बात-बात पर गाली-गलौज व प्रताड़ित किया जाने लगा।इससे निक्की परेशान रहने लगी और परिजनों को बताया।








