नूंह में 3 चोरी की बाइक समेत बदमाश गिरफ्तार:  एक साल पहले नई दिल्ली से चुराई थी, झाड़ियों से पुलिस ने की बरामद – Nuh News
टिपण्णी

नूंह में 3 चोरी की बाइक समेत बदमाश गिरफ्तार: एक साल पहले नई दिल्ली से चुराई थी, झाड़ियों से पुलिस ने की बरामद – Nuh News

Spread the love



नूंह जिले की अपराध जांच शाखा फिरोजपुर झिरका की टीम ने गश्त के दौरान एक शातिर वाहन चोर को चोरी की बाइक सहित काबू किया है। आरोपी से पूछताछ और मौके पर की गई बरामदगी के आधार पर पुलिस ने तीन चोरी की बाइक बरामद कर ली हैं।

.

बाइक के चेचिस और इंजन नंबर की जांच करने पर पता चला कि बाइक थाना तिगरी दक्षिणी जिला नई दिल्ली से 16 जुलाई 2024 को दर्ज चोरी के मुकदमे से संबंधित पाई गई ।

पुलिस को देखकर भागने लगा था आरोपी

निरीक्षक सुभाष प्रभारी अपराध शाखा फिरोजपुर झिरका के मुताबिक, पुलिस की टीम तिजारा–फिरोजपुर झिरका रोड पर मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली की साहिल निवासी ढाणा, थाना पिनगवां जिला नूंह चोरी की बाइक पर फिरोजपुर झिरका से तिजारा राजस्थान की ओर जाने वाला है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर दी। करीब 15–20 मिनट बाद एक बाइक बिना नंबर प्लेट के आती दिखाई दी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक बाइक मोड़कर भागने लगा।

टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को काबू कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूलते हुए पुलिस को बताया कि उसने बाइक के अतिरिक्त अन्य बाइक भी चोरी की हैं।

कोर्ट में पेश कर भेजा जेल

पुलिस हिरासत में लेकर आरोपी की निशानदेही पर मंहू पहाड़ की वाल के पास किकर की झाड़ियों से दो और बाइक बरामद की गईं। जिनमें एक बाइक थाना नगीना, जिला नूंह में दर्ज चोरी की एफआईआर से संबंधित पाई गई। जबकि दूसरी बाइक सिटी थाना तावडू में दर्ज एफआईआर से संबंधित निकली। पुलिस ने आरोपी साहिल को नियमानुसार अदालत में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *