पंजाब सीएम भगवंत मान आज राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे।
पंजाब के सीएम भगवंत मान आज दिल्ली में रहेंगे। इस दौरान वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। उन्हें श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी पर्व समागम में शामिल होने का न्योता दिया जाएगा। यह मुलाकात दोपहर 12 बजे होगी। सरकार शहीदी समागम पर भव्य
.
दिल्ली से हुआ कार्यक्रमों का आगाज
इन कार्यक्रमों की शुरुआत 25 अक्टूबर को दिल्ली स्थित गुरुद्वारा श्री सीस गंज साहिब में अरदास के साथ की गई। इसके बाद पंजाब के सभी जिलों में गुरु साहिब के जीवन और उपदेशों को दर्शाने वाले “लाइट एंड साउंड शो”, कीर्तन दरबार और धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। गुरु साहिब के चरणों से जुड़े 130 पवित्र स्थलों पर भी कीर्तन दरबार आयोजित किए जाएंगे।

राजस्थान सीएम भजन लाल को न्योता देते पंजाब के कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर व मोहिंदर भगत
जम्मू-कश्मीर से आएगा नगर कीर्तन
उन्होंने बताया कि श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर), गुरदासपुर, फरीदकोट और तख्त श्री दमदमा साहिब (पंजाब) से चार नगर कीर्तन प्रारंभ होंगे, जो 22 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेंगे।
टेंट सिटी और विधानसभा सत्र
23 से 25 नवंबर तक होने वाले मुख्य समारोहों में श्री अखंड पाठ साहिब, सर्व धर्म सम्मेलन, पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र और भव्य कीर्तन दरबार शामिल होंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए श्री आनंदपुर साहिब में “चक्क नानकी” नामक विशाल टेंट सिटी भी तैयार की जा रही है।








