पढ़ें मनोरंजन जगत की ताजा खबरें, Entertainment News Vijay Deverakonda kingdom release Pawan kalyan hari hara veera mallu Conflicts Hindi Marathi Controversy Bollywood Updates
स्वास्थ्य

पढ़ें मनोरंजन जगत की ताजा खबरें, Entertainment News Vijay Deverakonda kingdom release Pawan kalyan hari hara veera mallu Conflicts Hindi Marathi Controversy Bollywood Updates

Spread the love


Entertainment News: विजय देवरकोंडा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंगडम’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। ‘लाइगर’ की फ्लॉप के बाद एक्टर की बड़ी रिलीज का दर्शकों और फैंस को इंतजार था। हालांकि, इसके पहले ‘कुशी’ और ‘फैमिली स्टार’ जैसी फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, जिसे खूब पसंद किया गया। ऐसे में अब अभिनेता ‘किंगडम’ में नजर आने वाले हैं, जो कि एक एक्शन एंटरटेर फिल्म है। ऐसे में फिल्म का नया प्रोमो शेयर करने के साथ ही इसकी रिलीज डेट का ऐलान किया गया है। फिल्म को 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

वहीं, पवन कल्याण अपनी सच्ची घटना से प्रेरित फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लू पार्ट 1’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है। फिल्म को लेकर बहुजन समुदाय ने आरोप लगाया है कि इसके ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ की गई है। मुदिराज समुदाय का कहना है कि फिल्म में उनके सम्मानित व्यक्ति की विरासत को गलत तरीके से दिखाया गया है। समुदाय ने फिल्म की रिलीज रोकने की चेतावनी दी है।

Live Updates

आर्ट एंड क्राफ्ट से भरा है नेहा धूपिया-अंगद बेदी का 10 करोड़ का बंगला, घर की सफाई के लिए एक्ट्रेस को नहीं किसी पर भरोसा

अभिनेत्री नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने प्रशंसकों को अपने कलात्मक घर को देखने के लिए आमंत्रित किया है। उनके घर के हर कोने में आर्ट एंड क्राफ्ट देखने को मिलेगा।
और पढ़ें

‘टूटी नाली और सड़क की शिकायत लाते हैं’, राजनीति में एंट्री कर परेशान कंगना रनौत? बोलीं- मैंने स्वार्थी जीवन जिया है और…

कंगना रनौत ने कहा, “मुझे इसकी आदत पड़ रही है। मैं ये नहीं कहूंगी कि मुझे इसमें मजा आ रहा है। ये एक बहुत ही अलग तरह का काम है, समाज सेवा जैसा।” …यहां पढ़ें

‘तेरे बिना निकले है दम दम…’, सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडिस के लिए जेल से फिर लिखी चिट्ठी

महाठग सुकेश चंद्रशेखर एक बार फिर से जैकलीन फर्नांडिस को पत्र लिखने को लेकर चर्चा में है। उसने एक्ट्रेस के हाल ही में रिलीज हुए गाने ‘दम दम’ की तारीफ की और इसे अपनी दोनों की परिस्थिति से जोड़ दिया है। उसने लिखा कि इस गाने की लाइनें और सीन उनके प्यार की याद दिलाती हैं। …पूरी जानकारी

LIVE: NATS 2025 में अल्लू अर्जुन का जलवा

आइकन स्टार अल्लू अर्जुन NATS 2025 में टैम्पा पहुंचे, तो वो सिर्फ एक उपस्थिति नहीं थी बल्कि वो इतिहास बनने का पल था। महाद्वीपों, भाषाओं और संस्कृतियों के पार, कुछ ही चेहरे हैं जो इतनी गहराई से लोगों के दिलों में बसे हैं। लेकिन दुनियाभर के करोड़ों तेलुगु लोगों के लिए, अल्लू अर्जुन सिर्फ एक स्टार नहीं हैं बल्कि वो परिवार हैं, पहचान हैं, और सबसे बढ़कर तेलुगु का गर्व हैं। ऐसे में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाकर एक्टर ने इवेंट में चार चांद लगा दिए।

Ramayana में सिर्फ 15 मिनट के लिए स्क्रीन पर रावण बनकर दिखेंगे यश, जानिए फिर कैसा होगा क्लाइमैक्स

केजीएफ स्टार यश नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वो रावण की भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। इसमें राम के किरदार में रणबीर कपूर और देवी सीता के रोल में साई पल्लवी दिखाई देने वाली हैं। …अधिक जानकारी

‘मैं महाभारत में विश्वास नहीं करता’, बॉलीवुड एक्टर ने धर्म को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- ‘मैं मुस्लिम नहीं’

बॉलीवुड एक्टर केआरके का नया ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसमें वो धर्म को लेकर बड़ा बयान देते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो महाभारत जैसी माइथोलॉजी में विश्वास नहीं करते हैं। …पूरी जानकारी

LIVE: तमिल फिल्म से एक्टिंग में डेब्यू करेंगे सुरेश रैना

भारतीय पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना अपने एक्टिंग डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। वो तमिल फिल्म से एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले हैं। उनकी पहली फिल्म ड्रीम नाइट स्टोरीज के बैनर तले बनाई जा रही है। तमिल नाडु में उनकी अच्छी खासी पॉपुलैरिटी है।

2 शादी कर चुके कमल हासन के प्यार में थीं रेखा? एक्टर की पत्नी ने होटल के कमरे में पकड़ा था रंगे हाथ!

रेखा अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रही हैं। अमिताभ बच्चन के अलावा उनका नाम कई अभिनेता के साथ जुड़ा। बताया जाता है कि इसी में से एक कमल हासन भी रहे हैं, जिनके साथ एक्ट्रेस को होटल में उनकी पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा था। चलिए बताते हैं इस किस्से के बारे में। …अधिक जानकारी

‘पिता-बेटे में फर्क नजर नहीं आता?’ जब फोन पर ससुर राज कपूर पर बरस पड़ी थीं नीतू कपूर, झेलनी पड़ी शर्मिंदगी

आज आपको बॉलीवुड की उस अभिनेत्री के बारे में बता रहे हैं, जिसने अपने फिल्मी करियर में स्क्रीन पर राज किया लेकिन, जब इंडस्ट्री छोड़ी तो छोड़ ही दी। फिर 26 साल बाद कमबैक किया तो बवाल ही मचा दिया। ये कोई और नहीं बल्कि ऋषि कपूर की पत्नी और एक्ट्रेस नीतू कपूर हैं। …पूरी जानकारी

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का प्रोमो; 25 साल बाद तुलसी बनकर फिर से छाईं स्मृति ईरानी, 21 दिन बाद शो होगा शुरू

एकता कपूर अपने लोकप्रिय शो को लेकर चर्चा में हैं। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ एक बार फिर से टीवी पर वापसी कर रहा है। 25 साल बाद एक बार फिर से स्मृति ईरानी तुलसी के किरदार में नजर आने वाली हैं, जिसका प्रोमो जारी किया गया है। …अधिक जानकारी

LIVE: ऋतिक रोशन ने जूनियर एनटीआर के परिवार के लिए होस्ट की पार्टी

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर इन दिनों फिल्म ‘वॉर 2’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। दोनों ने पिछले 5 महीनों से एक्टर्स हाई एक्शन ऑक्टेन शूटिंग में बिजी थे। इनका एक डांस सीक्वेंस भी हैं। ऐसे में अब फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई है। ऐसे में अब ऋतिक रोशन ने जूनियर एनटीआर के परिवार के लिए पार्टी होस्ट की। इस प्राइवेट पार्टी को लेकर बताया जा रहा है कि इसमें साउथ एक्टर की फैमिली, फिल्म डायरेक्टर अयान मुखर्जी और यशराज प्रोडक्शन के खास लोग शामिल हुए थे।

LIVE: पवन कल्याण की ‘हरि हर वीरा मल्लू’ पर मचा बवाल

पवन कल्याण अपनी सच्ची घटना से प्रेरित फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लू पार्ट 1’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है। फिल्म को लेकर बहुजन समुदाय ने आरोप लगाया है कि इसके ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ की गई है। मुदिराज समुदाय का कहना है कि फिल्म में उनके सम्मानित व्यक्ति की विरासत को गलत तरीके से दिखाया गया है। समुदाय ने फिल्म की रिलीज रोकने की चेतावनी दी है।

LIVE: विजय देवरकोंडा की ‘किंगडम’ की रिलीज डेट का ऐलान

विजय देवरकोंडा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंगडम’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। ‘लाइगर’ की फ्लॉप के बाद एक्टर की बड़ी रिलीज का दर्शकों और फैंस को इंतजार था। हालांकि, इसके पहले ‘कुशी’ और ‘फैमिली स्टार’ जैसी फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, जिसे खूब पसंद किया गया। ऐसे में अब अभिनेता ‘किंगडम’ में नजर आने वाले हैं, जो कि एक एक्शन एंटरटेर फिल्म है। ऐसे में फिल्म का नया प्रोमो शेयर करने के साथ ही इसकी रिलीज डेट का ऐलान किया गया है। फिल्म को 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *