- Hindi News
- Career
- Pariksha Pe Charcha Episode 4 Revant Himatsinka Shonali Sabherwal Rejutha Diwekar
55 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

परीक्षा पे चर्चा 2025 के चौथे एपिसोड में आज शेफ सोनाली सबरवाल, हेल्थ इंफ्लुएंसर रेवंत हिमातसिंका और न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने बच्चों से बात की। तीनों ने बच्चों को हेल्दी ईटिंग और क्वालिटी स्लीप के टिप्स दिए।
सोनाली, रुजुता और रेवंत की बच्चों को 5 टिप्स
- कुछ भी खाने से पहले पैकेट का लेबल पढ़ें
- जंक फूड की क्रेविंग से बचने के लिए सुबह ग्रेन खाएं
- जो हम खाते हैं, उसी से मानसिकता बनती है
- सही खाने जितना ही जरूरी है समय पर सोना
- एग्जाम्स में केला, दही-चावल खाएं, ढेर सारा पानी पिएं
रुजुता में बताया, डिनर में क्या खाएं न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता ने अपनी मास्टरक्लास में बताया कि एग्जाम के दौरान डाइजेशन ठीक रखने के लिए डिनर में 5 चीजें खाएं-
- वेज बिरयानी
- दही चावल
- चकली
- छाछ या लस्सी
- श्रीखंड
सोनाली ने सिखाया, जंक फूड को हेल्दी फूड से रिप्लेस करें सोनाली सबरवाल ने अपनी मास्टरक्लास में बताया कि जंक फूड की क्रेविंग हो तो उसे हेल्दी फूड से रिप्लेस करना चाहिए।
- कॉफी नहीं, ग्रीन टी, बीटरूट जूस पिएं।
- शुगर के बदले डार्क चॉकलेट खाएं।
- पैकेट चिप्स नहीं, स्वीट पोटैटो से बने चिप्स खाएं।
रेवंत ने सिखाया शुगर बोर्ड रेवंत ने बताया कि घर पर हम चाय कॉफी में चीनी नापकर ही डालते हैं। एक चम्मच या आधा चम्मच। मगर जब सॉफ्ट ड्रिंक पीते हैं तो उसमें 8 से 10 चम्मच चीनी होती है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं क्योंकि इसमें 0 चम्मच चीनी है।

रेवंत ने शुगर बोर्ड बनाकर दिखाया कि किस सॉफ्ट ड्रिंक में कितनी शुगर होती है।
पिछले एपिसोड में गौरव और दीपिका ने बताए टेक्नोलॉजी के टिप्स शो के तीसरे एपिसोड में टेक्निकल गुरुजी के नाम से मशहूर गौरव चौधरी और आंत्रप्रेन्योर राधिका गुप्ता ने बच्चों से बात की। 20 मिनट के शो में उन्होंने बच्चों को टेक्नोलॉजी का पढ़ाई के लिए इस्तेमाल करने के कई टिप्स दिए। इनमें से 5 खास बातें रहीं-

दीपिका ने बच्चों को दिए थे मेंटल हेल्थ के टिप्स
12 फरवरी को एक्ट्रेस और मेंटल हेल्थ एडवोकेट दीपिका पादुकोण ने बच्चों से बात की थी। दीपिका ने कहा, ‘स्ट्रेस फील होना जीवन का हिस्सा है, इसे हम हैंडल कैसे करते हैं, ये मैटर करता है।’

10 फरवरी को PM मोदी ने की थी परीक्षा पे चर्चा
परीक्षा पे चर्चा 2025 की शुरुआत 10 फरवरी को प्रधानमंत्री के बच्चों के साथ बातचीत से हुई थी। PM ने 1 घंटे के अपने शो में बच्चों को एग्जाम वॉरियर बनने के 9 टिप्स दिए थे।

8 एपिसोड में होगा पूरा इवेंट
इस साल पूरा प्रोग्राम 8 एपिसोड में है। इसमें अलग-अलग फील्ड के 12 सेलिब्रिटीज के अलावा UPSC, CBSE और JEE क्लियर करने वाले टॉपर्स अपना एक्सपीरियंस शेयर कर रहे हैं।









