पहलगाम अटैक के कारण रुकी Welcome To The Jungle की शूटिंगShooting of Welcome To The Jungle stopped due to Pahalgam attack
मनोरंजन

पहलगाम अटैक के कारण रुकी Welcome To The Jungle की शूटिंगShooting of Welcome To The Jungle stopped due to Pahalgam attack

Spread the love


‘हेरा फेरी 3’ से परेश रावल के बाहर होने के बाद, अक्षय कुमार की एक और मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के प्रोडक्शन के समय दिक्कत आ रही है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि पैसों की दिक्कत के कारण फिल्ंम की शूटिंग टल गई है, लेकिन अब फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने स्क्रीन को बताया कि फिल्म की शूटिंग दूसरे कारणों से रोकी गई है। फिरोज नाडियाडवाला द्वारा निर्मित इस फिल्म का अगला शेड्यूल कश्मीर में होना था, लेकिन स्थान परिवर्तन के कारण इसे अस्थायी रूप से रोक दिया गया है और ये सब पहलगाम अटैक के बाद हुआ है।

कब शुरू होगी दोबारा शूटिंग?

रिपोर्ट के मुताबिक ये पता चला कि पैसों और अन्य कारणों से पिछले कुछ महीनों में फिल्म को कई बार शूटिंग रद्द करनी पड़ी है। हालांकि, फिल्म के निर्माण से जुड़े एक करीबी सूत्र ने अब बताया है, “वेलकम टू द जंगल की 70% शूटिंग पूरी हो चुकी है। बाकी 30% शूटिंग कश्मीर में होनी थी, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण पहलगाम हमले के कारण, प्लान को आगे बढ़ा दिया गया है। पूरा शेड्यूल लॉक हो गया था, जिसमें हेलीकॉप्टर, 250 से ज्यादा घोड़े और घुड़सवार और 1200 जूनियर आर्टिस्ट शामिल थे। लेकिन, सब कुछ सही दिशा में चल रहा है, सभी 34 कलाकार उत्साहित हैं और आखिरी मैराथन शेड्यूल शुरू करने के लिए तैयार थे। ये शेड्यूल बारिश के बाद एक अलग जगह पर शुरू होगा।”

इससे पहले, निर्माताओं ने स्टार्स का परिचय देते हुए एक प्रोमो क्लिप जारी किया था जिसमें संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, मीका सिंह, राहुल देव, मुकेश तिवारी, शारिब हाशमी, इनामुलहक, जाकिर हुसैन और यशपाल शर्मा शामिल थे।

इनके अलावा फिल्म में रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडीज, दिशा पटानी और वृही कोडवारा भी मुख्य भूमिका में हैं। हालांकि, बाद में पता चला कि संजय दत्त अब फिल्म का हिस्सा नहीं हैं।

फिल्म का डायरेक्शन अहमद खान कर रहे हैं और इस फिल्म की शूटिंग 2023 में शुरू हुई थी। ‘वेलकम’ फ्रैंचाइजी की पहली फिल्म 2017 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, परेश रावल, नाना पाटेकर और अन्य कलाकार थे। फ्रैंचाइजी की दूसरी फिल्म ‘वेलकम बैक’ 2015 में रिलीज हुई थी। इसमें जॉन अब्राहम, श्रुति हासन, अनिल कपूर, नाना पाटेकर और परेश रावल मुख्य भूमिकाओं में थे। दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *