पहली बार हिंदू लड़की बनी बलुचिस्तान की असिस्टेंट कमिश्नर:  25 साल की कशिश चौधरी को मिला पद; बोलीं- महिलाओं के लिए करूंगी काम
शिक्षा

पहली बार हिंदू लड़की बनी बलुचिस्तान की असिस्टेंट कमिश्नर: 25 साल की कशिश चौधरी को मिला पद; बोलीं- महिलाओं के लिए करूंगी काम

Spread the love


  • Hindi News
  • Career
  • For The First Time A Hindu Girl Became Assistant Commissioner Of Balochistan

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

25 साल की कशिश चौधरी पाकिस्तान के बलूचिस्तान में असिस्टेंट कमिश्नर नियुक्त किया गया है। ऐसा करने वाली वो पहली पाकिस्तानी हिंदू महिला हैं। वो बलूचिस्तान के चागाई जिले के नोशकी की रहने वाली हैं। उन्होंने बलूचिस्तान पब्लिक सर्विस कमीशन एग्जाम क्लियर किया है।

महिलाओं के लिए काम करेंगी कशिश

सोमवार को कशिश अपने पिता गिरधारी लाल के साथ बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती से मिलने क्वेटा पहुंचीं। यहां कशिश ने बताया कि वो महिलाओं और समाज के हाशिए पर पड़े समुदायों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए काम करेंगी।

कशिश के पिता गिरधारी लाल मिड-लेवल ट्रेडर हैं। उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए ये बड़े ही गर्व की बात है कि मेरी बेटी अपनी मेहनत और समर्पण के बल पर असिस्टेंट कमिश्नर बन गई है।’ वो कहते हैं कि कशिश हमेशा से ही पढ़-लिखकर अपने समुदाय और महिलाओं के लिए कुछ करना चाहती थी।

वहीं बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने भी कशिश की कोशिशों की तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘कशिश पूरे देश और बलूचिस्तान के लिए गर्व की निशानी हैं। अल्पसंख्यक समुदाय के लोग जब अपनी मेहनत के बल पर जरूरी पदों तक पहुंचते हैं तो हमेशा ही हमें गर्व का अनुभव होता है।’

चुनौतियों के बीच लड़कियां नाम रौशन कर रहीं

कशिश और उनके जैसी कई कहानियां उम्मीद देती हैं लेकिन जमीनी हकीकत बहुत ज्यादा बदली नहीं है। खासतौर पर सिंध इलाके में जहां ज्यादातर आबादी हिंदुओं की है। सिंध के एक नेता रमेश कुमार वंकवानी कहते हैं कि शिक्षा को लेकर अब हिंदू लड़कियां जागरूक हो रही हैं।

वंकवानी ने कहा, ‘लड़कियां बहुत अच्छा कर रही हैं। सिंध में अब लड़कियां डॉक्टर्स हैं, सिविल सर्वेंट और पुलिस ऑफिसर्स भी हैं।’

एजुकेशन की ऐसी ही और खबरें पढ़ें…

अग्निवीर योजना लाने वाले अजय कुमार बने UPSC चेयरमैन: सबसे लंबे समय तक रक्षा सचिव, CDS पद बनाया; IIT से इंज‍ीनियरिंग, USA से PhD

UPSC यानी यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार को नया चेयरमैन नियुक्त किया है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *