पेपर लीक के आरोपों के चलते उत्‍तराखंड SSSC परीक्षा रद्द:  12 अक्‍टूबर को होना था एग्‍जाम; 21 सितंबर को हुई परीक्षा भी कैंसिल
शिक्षा

पेपर लीक के आरोपों के चलते उत्‍तराखंड SSSC परीक्षा रद्द: 12 अक्‍टूबर को होना था एग्‍जाम; 21 सितंबर को हुई परीक्षा भी कैंसिल

Spread the love


13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी UKSSSC ने कृषि विभाग में टेक्‍निकल पदों के लिए भर्ती परीक्षा पोस्‍टपोन कर दी है। ये परीक्षा रविवार 12 अक्‍टूबर को होनी थी। परीक्षा का आयोजन होने से पहले कैंडिडेट्स परीक्षा का पेपर लीक होने का आरोप लगा रहे थे। ऐसे में आयोग ने एक दिन पहले परीक्षा रद्द करने का फैसला किया।

UKSSSC के अध्यक्ष जी.एस. मार्तोलिया ने कहा, ‘कृषि विभाग के तकनीकी पदों के लिए 12 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी गई है। आयोग ने इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू नहीं की थी, इसलिए यह परीक्षा अब तय डेट पर नहीं होगी।’

UKSSSC एग्रीकल्‍चर ऑफिसर परीक्षा में लगभग 600 उम्मीदवारों को शामिल होना था। ये परीक्षा 25 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जानी थी।

21 सितंबर को हुई परीक्षा भी कैंसिल

UKSSSC पेपर लीक कांड के 20 दिन बाद अब आयोग ने 21 सितंबर को हुई परीक्षा को भी रद्द कर दिया है। इस मामले की जांच को लेकर सरकार द्वारा बनाए गए एकल सदस्यीय जांच आयोग ने सीएम धामी को रिपोर्ट सौंपी थी, जिसके कुछ ही घंटों बाद UKSSSC ने एक नोटिफिकेशन जारी कर इस परीक्षा को रद्द कर दिया है।

5 अक्‍टूबर को भी हुई थी परीक्षा रद्द

इससे पहले, 5 अक्टूबर को आयोजित होने वाली सहकारी निरीक्षक (क्लास-II) और सहायक विकास अधिकारी (सहकारी) के 45 पदों के लिए परीक्षा भी स्थगित कर दी गई थी। आयोग ने कहा था कि यह फैसला अभ्यर्थियों के अनुरोध और परीक्षा तैयारियों को और मजबूत करने के लिए लिया गया है।

आयोग के अध्यक्ष का कहना है कि स्थगित परीक्षाओं की नई डेट्स की घोषणा जल्द की जाएगी।

हाल ही में ग्रेजुएट लेवल भर्ती भी रद्द हुई

UKSSSC ने 21 सितंबर को ग्रेजुएट लेवल की भर्ती के लिए 11 बजे एग्जाम शुरू​​​​ किया। एग्जाम 1 बजे तक होना था। लेकिन 11:30 बजे ही पेपर लीक हो गया, जिसके तीन पन्ने वॉट्सऐप से बाहर आ गए थे।

इसके बाद प्रदेश भर में आंदोलन शुरू हो गया। काफी लंबे समय तक बेरोजगार संगठन के लोग देहरादून के परेड ग्राउंड के बाहर धरने पर बैठे रहे। फिर सीएम पुष्कर सिंह धामी लगभग 8 दिन के बाद छात्रों से मिलने उनके धरना स्थल पर पहुंचे थे और उन्होंने सीबीआई जांच की बात कही।

जांच के बाद जब आयोग ने रिपोर्ट सीएम धामी को सौंपी तो इसके कुछ ही घंटों बाद सरकार ने ये रिपोर्ट यूकेएसएसएसी को सौंप दी। और फिर इस रिपोर्ट के आधार पर ही यूकेएसएसएसी ने परीक्षा को रद्द कर दिया।

————————-

ये खबरें भी पढ़ें…

‘अभी तो आप जवान हैं, बेटे के लिए कोशिश कीजिए’: ग्रामीण औरतों ने पिता को कहा तो सहम गई, आज 20 लाख बच्चियों को स्‍कूल से जोड़ा

‘एक असाइनमेंट पर मैं मसूरी के पास एक गांव में छोटा स्वास्थ्य केंद्र स्थापित कर रही थी। तब मेरे पिता मुझसे मिलने आए। उस गांव की महिलाओं ने उनसे पूछा कि उनके कितने बच्चे हैं। उन्होंने जवाब दिया- ये मेरी इकलौती संतान है! उन महिलाओं के चेहरे उतर गए, मानो बेटी होना कोई त्रासदी हो।’ पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *