प्राइवेट नौकरी:  Adda247 में UGC NET कंटेंट डेवलपर की वैकेंसी, फ्रेशर्स भी कर सकते हैं अप्लाई; जॉब लोकेशन गुरुग्राम
शिक्षा

प्राइवेट नौकरी: Adda247 में UGC NET कंटेंट डेवलपर की वैकेंसी, फ्रेशर्स भी कर सकते हैं अप्लाई; जॉब लोकेशन गुरुग्राम

Spread the love


  • Hindi News
  • Career
  • Vacancy For UGC NET Content Developer In Adda247, Freshers Can Also Apply, Job Location Gurugram

2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

भारत के सबसे बड़े ई-लर्निंग पोर्टल में से एक Adda247 ने कॉमर्स सब्जेक्ट के कंटेंट डेवलपर के पोस्ट पर वैकेंसी निकाली है। इस पोस्ट पर शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को UGC NET एग्जाम के लिए कंटेंट डेवलप करना होगा। यह एक फुल टाइम ऑन साइट जॉब है।

रोल और रिस्पॉन्सिबिलिटी:

  • अकाउंटिंग, फाइनेंस, बिजनेस मैनेजमेंट, इकोनॉमिक्स, लॉ और इससे रिलेटेड सब्जेक्ट्स का अच्छा नॉलेज होना चाहिए।
  • विभिन्न सब्जेक्ट में UGC NET परीक्षा पैटर्न, सिलेबस, मार्किंग स्कीम और इवैल्युएशन की स्ट्रॉन्ग अंडरस्टैंडिंग होनी चाहिए।।
  • एक्सीलेंट रिसर्च, राइटिंग और एडिटोरियल स्किल्स होनी चाहिए।
  • इसके अलावा, टारगेट ऑडियंस के लिए वेल स्ट्रक्चर्ड कंटेंट क्रिएट करने की क्षमता होनी चाहिए।
  • विभिन्न सब्जेक्ट्स के लिए UGC NET के सिलेबस के हिसाब से स्टडी गाइड्स, लेसन प्लान्स, लर्निंग ऑब्जेक्टिव डेवलप करना आना चाहिए।
  • एग्जाम ओरिएंटेड प्रैक्टिस टेस्ट, मॉक एग्जाम और सैंपल पेपर डेवलप करना ताकि स्टूडेंट्स के नॉलेज का आकलन, स्ट्रेंथ और वीकनेस की पहचान और उनकी प्रोग्रेस को ट्रैक किया जा सके।
  • स्टडी मटेरियल की लोकप्रियता और प्रासंगिकता सुनिश्चित करने के लिए UGC NET और हायर एजुकेशन की फील्ड में लेटेस्ट डेवलपमेंट, ट्रेंड्स और चेंजेस से अपडेट रहें।
  • स्टूडेंट्स की क्वेरीज को एड्रेस करके, कॉन्सेप्ट को क्लैरिफाई करके और एग्जाम प्रिपरेशन के लिए स्ट्रेटजिक टिप्स और टेक्नीक ऑफर करके सपोर्ट और गाइडेंस प्रोवाइड करना।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन:

  • MCom या MBA डिग्री होल्डर्स इस पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
  • इसके अलावा, UGC NET के किसी एक सब्जेक्ट में एक्सपर्टीज भी होनी चाहिए।

एक्सपीरियंस:

  • इस पोस्ट पर अप्लाई करने वाले कैंडिडेट के पास 1 साल का एक्सपीरियंस होना चााहिए।
  • हालांकि, फ्रेशर्स भी इस पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

सैलरी स्ट्रक्चर:

  • अलग-अलग सेक्‍टर्स की जॉब सैलरी बताने वाली वेबसाइट AmbitionBox के मुताबिक, Adda247 में कंटेंट डेवलपर की सलाना सैलरी 2.4 लाख रुपए से 3.8 लाख रुपए के बीच हो सकती है।

जरूरी स्किल्स:

  • राइटिंग, एडिटिंग और प्रूफरीडिंग स्किल्स।
  • क्रिएटिविटी होना चाहिए, एडाप्ट करने और इंडीपेंडेंटली काम करने की क्षमता।
  • स्ट्रॉन्ग राइटिंग स्किल्स।

जॉब लोकेशन:

  • इस पोस्ट की जॉब लोकेशन गुरुग्राम, हरियाणा है।

अप्लाई करने का डायरेक्ट लिंक:

  • आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके इस पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

Apply Now

कंपनी के बारे में:

  • Adda247 भारत का सबसे बड़ा वर्नाक्युलर लर्निंग प्लेटफॉर्म है। यह गूगल, वेस्टब्रिज कैपिटल और इन्फोएज जैसे निवेशकों से बैक्ड है। कंपनी 12 से ज्यादा इंडियन लैंग्वेज में सरकारी नौकरी परीक्षाओं जैसे- UPSC, IIT JEE, NEET और TET आदि परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन कोर्स प्रोवाइड करती है। साल 2016 में अनिल नागर और सौरभ बंसल ने इसकी शुरुआत की थी।

———————————-

ये खबर भी पढ़ें…

प्राइवेट नौकरी: Paytm में टीम लीडर के पोस्ट पर वैकेंसी, ग्रेजुएट को मौका, सेल्स में नौकरी, जॉब लोकेशन मुंबई

फिनटेक कंपनी, Paytm ने टीम लीडर के पोस्ट पर वैकेंसी निकाली है। ये वैकेंसी सेल्स डिपार्टमेंट में है। सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को दिए गए एरिया में डिस्ट्रीब्यूशन और मार्केट ऑपरेशन्स को बढ़ाना होगा। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *