प्राइवेट नौकरी:  IDFC FIRST Bank में डिप्टी मैनेजर की वैकेंसी, ग्रेजुएट करें अप्लाई, जॉब लोकेशन भोपाल
शिक्षा

प्राइवेट नौकरी: IDFC FIRST Bank में डिप्टी मैनेजर की वैकेंसी, ग्रेजुएट करें अप्लाई, जॉब लोकेशन भोपाल

Spread the love


  • Hindi News
  • Career
  • Vacancy For Deputy Manager In IDFC FIRST Bank, Graduates Can Apply, Job Location Bhopal

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

IDFC FIRST Bank ने डिप्टी मैनेजर के पोस्ट पर वैकेंसी निकाली है। इस पोस्ट पर शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट के ऊपर ब्रांच मैनेजिंग ऑपरेशन के लिए कस्टमर बिजनेस को मैनेज करना होगा।

रोल और रिस्पॉन्सिबिलिटी:

  • संभावित ग्राहकों की पहचान करना और रेफरल, कोल्ड कॉलिंग और नेटवर्किंग के जरिए लीड जनरेट करना।
  • संभावित ग्राहकों के साथ सेल्स मीटिंग करना, उनकी फाइनेंशियल जरूरतों को समझना और सही तरीके से बैंकिंग प्रोडक्ट और सर्विसेस प्रोवाइड करना।
  • मौजूदा ग्राहकों को बैंकिंग उत्पादों की क्रॉस-सेलिंग और अप-सेलिंग करना, ताकि रिलेशनशिप को मजबूत किया जा सके और रेवेन्यू बढ़ाया जा सके।
  • ग्राहकों के साथ मजबूत रिश्ते बनाना और बनाए रखें, ताकि ग्राहक संतुष्ट रहें और बैंक के साथ जुड़े रहें।
  • सेल्स टारगेट को अचीव करना और ब्रांच के ओवरऑल ग्रोथ में योगदान करना।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन:

  • इस पोस्ट के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

एक्सपीरियंस:

  • इस पोस्ट पर अप्लाई करने वाले कैंडिडेट के पास सेल्स और रिलेशनशिप मैनेजर के रूप में 2 सालों का एक्सपीरियंस होना चाहिए।

सैलरी स्ट्रक्चर:

  • अलग-अलग सेक्‍टर्स की जॉब सैलरी बताने वाली वेबसाइट एम्बीशन बॉक्स (AmbitionBox) के मुताबिक, IDFC First Bank में डिप्टी मैनेजर की सलाना सैलरी 8 लाख रुपए से 9 लाख रुपए तक हो सकती है।

जॉब लोकेशन:

  • इस पोस्ट की जॉब लोकेशन भोपाल, मध्यप्रदेश है।

अप्लाई करने का डायरेक्ट लिंक:

  • आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके इस पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

Apply Now

कंपनी के बारे में:

  • IDFC फर्स्ट बैंक (पूर्व में IDFC बैंक) एक प्राइवेट सेक्टर का बैंक है। ये 18 दिसंबर, 2018 को इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फाइनेंस कंपनी और कैपिटल फर्स्ट, एक इंडियन नॉन-बैंक फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन के विलय से बना। इसका हेडक्वार्टर मुंबई में है। यह सेविंग अकाउंट पर मंथली इंटरेस्ट क्रेडिट और इसके अलावा डायनमिक और कम एनुअल परसेंटेज रेट के साथ लाइफ टाइम फ्री क्रेडिट कार्ड को ऑफर करने वाला पहला यूनिवर्सल बैंक है।

ये खबर भी पढ़ें… प्राइवेट नौकरी: Magicbricks में एरिया सेल्स मैनेजर की वैकेंसी; 3 साल का एक्सपीरियंस जरूरी, मल्टिपल जॉब लोकेशन

रियल एस्टेट प्लेटफॉर्म, Magicbricks ने एरिया सेल्स मैनेजर के पोस्ट पर वैकेंसी निकाली है। ये एक इनसाइड सेल्स जॉब है। इस पोस्ट के लिए मल्टिपल जॉब लोकेशन हैं। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *