फरीदाबाद में एक्सीडेंट में युवक की मौत:  पीछे से आई बाइक ने मारी टक्कर, जन्मदिन मनाकर दिल्ली जा रहा था – Faridabad News
टिपण्णी

फरीदाबाद में एक्सीडेंट में युवक की मौत: पीछे से आई बाइक ने मारी टक्कर, जन्मदिन मनाकर दिल्ली जा रहा था – Faridabad News

Spread the love


फरीदाबाद नेशनल हाईवे नंबर 19 पर NHPC चौक के नजदीक आगे एक बाइक से आई एक बाइक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार 21 साल के एक युवक की मौत हो गई।

.

गांव गोंछी के रहने वाले मनीराम ने जानकारी देते हुए बताया कि, उनका भतीजा अमित (21) अपनी बुआ के पास दिल्ली के बुराड़ी गांव में रहता था। शनिवार की रात को वह दिल्ली से गांव गोंछी आया था। दिल्ली में वह ड्राइवर का काम करता था। गोंछी में वह अपना जन्मदिन दोस्तों के साथ मनाने आया था। रात को जन्मदिन मनाने के बाद वह सुबह दिल्ली जाने के लिए निकला था। युवक की अभी शादी नहीं हुई थी।

मृतक युवक का फाइल फोटो।

मृतक युवक का फाइल फोटो।

बाइक ने पीछे से टक्कर मारी

रविवार की सुबह करीब 6 बजे वह दिल्ली वापस जा रहा था। जब वह नेशनल हाईवे 19 पर NHPC चौक के समीप पहुंचा तो उसके पीछे चल रही बाइक ने उसको टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया । अमित को पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी है।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि, पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक अमित 12 वीं पास था और अपने परिवार का इकलौता बेटा था। अमित की एक छोटी बहन है। अपने जन्मदिन मनाकर वह वापस दिल्ली जा रहा था। पिता एक निजी कंपनी में काम करते है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *