फरीदाबाद में जंगल में मिला कारोबारी का शव:  जंगली जानवर ने नोचा, हाथ बंधे मिलने से हत्या का शक, दिल्ली का रहने वाला – Ballabgarh News
टिपण्णी

फरीदाबाद में जंगल में मिला कारोबारी का शव: जंगली जानवर ने नोचा, हाथ बंधे मिलने से हत्या का शक, दिल्ली का रहने वाला – Ballabgarh News

Spread the love




फरीदाबाद के बल्लभगढ़ इलाके के आदर्श नगर एरिया सेक्टर-61 के पास रेलवे लाइन के नजदीक जंगल में मंगलवार शाम एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की हालत बेहद खौफनाक थी। मृतक युवक के दोनों पैरों को लावारिस जानवरों ने बुरी तरह नोच खाया था, जिससे शरीर का नीचे का हिस्सा काफी हद तक क्षतिग्रस्त हो चुका था। बता दे कि आसपास के लोगों ने जब जंगल में शव को पड़ा देखा और जानवरों को उसे नोचते हुए पाया तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फरीदाबाद के बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। दिल्ली का रहने वाला था जांच के दौरान मृतक की पहचान दिल्ली के दरियागंज निवासी आबीर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आबीर स्क्रैप का कारोबारी था और अपने काम के सिलसिले में दिल्ली सहित एनसीआर के कई इलाकों में आता-जाता रहता था।
7 मार्च को परिजनों ने दर्ज करवाई थी रिपोर्ट पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, दिल्ली के चांदनी महल थाने में 7 मार्च को आबीर की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। परिजनों ने बताया था कि वह घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। इसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी। हत्या की जताई गई आशंका मंगलवार को डायल 112 पर पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-61 के पास रेलवे लाइन के नजदीक जंगल में एक युवक का शव पड़ा हुआ है और लावारिस जानवर उसे नोच रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। मौके पर जांच करने पर पता चला कि युवक के दोनों हाथ कपड़े से बंधे हुए थे, जिससे हत्या की आशंका और भी गहरा गई है। कई दिन पुराना हो सकता शव पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि शव करीब दो से तीन दिन पुराना हो सकता है। शव की हालत खराब होने के कारण यह आशंका भी जताई जा रही है कि युवक की हत्या कहीं और की गई और बाद में शव को यहां लाकर फेंक दिया गया। मामले की जांच में जुुटी पुलिस फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है और आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी जुटाई जा रही है ताकि इस घटना की सच्चाई सामने आ सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *