फरीदाबाद में 50 किलो मांस के साथ दो युवक काबू:  कार से दिल्ली ले जा रहे थे, डॉक्टर से जांच करवाने पर खुलासा – Ballabgarh News
टिपण्णी

फरीदाबाद में 50 किलो मांस के साथ दो युवक काबू: कार से दिल्ली ले जा रहे थे, डॉक्टर से जांच करवाने पर खुलासा – Ballabgarh News

Spread the love



फरीदाबाद में लोगाें द्वारा पकड़ी गई कार।

फरीदाबाद जिले के सेक्टर 58 थाना क्षेत्र के समय पुर रोड पर स्थानीय लोगों ने बुधवार सुबह एक सेंट्रो कार को रोककर पकड़ा, जिसमें बड़ी मात्रा में मांस भरा हुआ था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार सवार दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया।

.

पुलिस ने डॉक्टर से करवाई जांच

सेक्टर 58 थाने के एडिशनल एसएचओ हरीश कुमार ने बताया कि लोगों ने दो युवकों को पकड़ा था, जिनसे पूछताछ की गई। आरोपियों ने बताया कि वे धौज थाना क्षेत्र के फतेहपुर तगा गांव से मांस को कार में रखकर दिल्ली ले जा रहे थे। मौके से बरामद मांस को थाने लाकर डॉक्टर से जांच करवाने पर पुष्टि हुई कि यह भैंस का मांस है। कार में लगभग 50 किलो से अधिक मांस भरा हुआ था।

केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने दोनों युवकों की पहचान आदिल और अरमान के रूप में की है। मामले में पवन नामक व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। दोनों आरोपियों से अभी पूछताछ जारी है। एडिशनल एसएचओ हरीश कुमार ने बताया कि नवरात्रि के दौरान मांस ले जाने का मामला गंभीर है। पुलिस यह पता लगा रही है कि यह बीफ किस उद्देश्य के लिए ले जाया जा रहा था और मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *