फ़रीदाबाद इवेंट कंपनी मालिकों के ठिकानों पर ED की छापेमारी:  दिल्ली की कैटलिस्ट एंटरटेनमेंट से जुड़े संचालकों के घरों पर कार्रवाई जारी – Ballabgarh News
टिपण्णी

फ़रीदाबाद इवेंट कंपनी मालिकों के ठिकानों पर ED की छापेमारी: दिल्ली की कैटलिस्ट एंटरटेनमेंट से जुड़े संचालकों के घरों पर कार्रवाई जारी – Ballabgarh News

Spread the love




फरीदाबाद जिले के सेक्टर 15 स्थित एक नामी इवेंट मैनेजमेंट कंपनी कैटलिस्ट एंटरटेनमेंट से जुड़े संचालकों के ठिकानों पर छापेमारी ED ( प्रवर्तन निदेशालय) ने रेड की है। सुबह करीब 8 बजे ईडी की टीम यंहा पर पहुंची, तभी से टीम की कार्रवाही लगातार जारी है। इवेंट मैनेजमेंट करती है कंपनी सूत्रों के जानकारी के अनुसार, कैटलिस्ट एंटरटेनमेंट एक दिल्ली स्थित इवेंट मैनेजमेंट कंपनी है, जो इवेंट कराने के काम करती है। कंपनी के मालिकों और उनसे जुड़े लोगों पर मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप हैं। इसी सिलसिले में ईडी ने कंपनी के संचालक नितिन अरोड़ा, नवीन सोनी, निखिल महाजन और फरीदाबाद के चंदन रतरा के आवासों पर एक साथ रेड की। बैंक रिकॉर्ड-डिजिटल डेटा की गहन जांच सूत्रों के मुताबिक, ईडी की अलग-अलग टीमों ने सभी ठिकानों पर पहुंचकर घरों और कार्यालयों में मौजूद दस्तावेजों, बैंक रिकॉर्ड और डिजिटल डेटा की गहन जांच की। छापेमारी के दौरान कई अहम कागजात, लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए अपने कब्जे में लिया गया है। PMLA के तहत जांच पडताल बताया जा रहा है कि ईडी को कंपनी के जरिए एक पैमाने पर संदिग्ध लेन-देन और फंड की हेराफेरी की जानकारी मिली थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। जांच एजेंसी धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत मामले की पड़ताल कर रही है। फिलहाल ईडी की कार्रवाई जारी है और जब्त किए दस्तावेजों व डिजिटल रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *