
त्योहारों में बरतें सावधानी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
त्योहारों में रौनक तो है, लेकिन इसी रौनक में छिपा है मिलावट और ठगी का बड़ा खेल। कहीं मिठाई में सिंथेटिक दूध मिलाया जा रहा है, तो कहीं बनारसी साड़ी के नाम पर बेची जा रही हैं। ऑनलाइन शॉपिंग में भी ठग सक्रिय हैं, जो फर्जी वेबसाइट बनाकर ग्राहकों को झांसे में ले रहे हैं। सिर्फ यही नहीं सोने-चांदी के नाम पर जाल बिछाया गया है। इसलिए त्योहार की मिठास में सावधानी सबसे जरूरी है। विशेषज्ञों का कहना है कि खरीदारी में थोड़ी-सी सतर्कता आपकी सेहत और जेब दोनों को बचा सकती है।








