बरेली के एक जनप्रतिनिधि और उनके बेटे को जेल भिजवाने के लिए झोलाछाप की मदद से अपने कंधे में गोली प्लांट कराने वाली महिला शमोली कौशिक राजनीतिक खेल का मोहरा हो सकती है। लगातार दूसरी बार इस तरह की कोशिश करने वाली महिला को लेकर राजनीतिक हलके में सरगर्मी है। आशंका के चलते पुलिस भी हर बिंदु पर जांच कर रही है। उधर, महिला समेत तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
Trending Videos
वर्ष 2023 में शमोली कौशिक ने अज्ञात लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोर्ट में बयान के दौरान उसने एक जनप्रतिनिधि का नाम लेकर सनसनी मचा दी थी। तब भी इस मामले में राजनीतिक साजिश की आशंका नजर आ रही थी। शमोली की साजिश ने एक बार फिर शहर की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है।
सूत्रों के मुताबिक नगर निगम की सियासत में भी कुछ साल से शह-मात का खेल चल रहा है। शहर के एक सत्ताधारी नेता के परिवार का सदस्य निगम में ठेकेदारी करता है। बताया जाता है उसे और खुद को निगम के कामों में तवज्जो न मिलने पर जनप्रतिनिधि ने अंदरखाने ही दूसरे नेता से बैर ठान रखी है। इसके बाद शमोली का मामला सामने आया था।
Spread the love बीमा क्लेम की रकम हड़पने वाले अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। न्यायालय के आदेश पर थाना बहजोई पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों की कुल 11 करोड़ 89 लाख 51 हजार की अवैध संपत्ति कुर्क कर दी है। यह कार्रवाई जनपद […]
Spread the love काशी पंचांग के अनुसार 14 जनवरी की रात सूर्य मकर राशि में गोचर करेंगे। सूर्य का मकर राशि में प्रवेश 14 की रात 9:38 बजे हो रहा है। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के 16 घंटे तक का समय पुण्यकाल होता है। इस कारण मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को […]
Spread the love एसआईआर प्रक्रिया को लेकर कुछ ऐसे लोगों को भी नोटिस मिला है जिनकी गिनती विशिष्ट, जागरूक व जिम्मेदार लोगों में होती है। सुबह बारिश के कारण सभी एआरओ के पास काफी कम संख्या में लोग सुनवाई के लिए पहुंचे। इसके चलते अधिकांश स्थानों पर एआरओ सुनवाई के लिए आने वाले लोगों की […]