{“_id”:”67a98962be43cebb2703f698″,”slug”:”scooty-rider-man-dies-in-collision-with-tractor-trolley-dragged-for-100-meters-in-bareilly-2025-02-10″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”बरेली में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, 100 मीटर तक घिसटता गया युवक”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
सुमित वर्मा के फाइल फोटो – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में पीलीभीत रोड पर सनराइज कॉलोनी के निकट ईटों से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली से स्कूटी सवार को टक्कर लग गई। टक्कर के बाद ट्रैक्टर में फंसकर स्कूटी सवार करीब 100 मीटर तक घिसटता चला गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। युवक पीलीभीत का रहने वाला था। उसकी पत्नी ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
Trending Videos
पीलीभीत जिले के बीसलपुर निवासी अर्चना वर्मा ने बारादरी पुलिस को बताया कि उनके पति सुमित वर्मा एक फिनाइल कंपनी में कर्मचारी थे। वह रोज बीसलपुर से बरेली आते-जाते थे। शनिवार को मालिक के काम से सुमित वर्मा स्कूटी से बरेली जा रहे थे। सनराइज कॉलोनी रोड पर अचानक ईंट लदी ट्रॉली आई और सुमित को चपेट में ले लिया।
सुमित स्कूटी से नीचे गिर गए। चालक ने रोकने की बजाय ट्रैक्टर-ट्रॉली और तेज दौड़ा दिया। इस वजह से सुमित काफी दूर तक घिसटते चले गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर चालक फरार हो गया। राहगीर सुमित को उठाकर पास के निजी अस्पताल ले गए।
वहां डॉक्टरों ने सुमित को मृत घोषित कर दिया। बारादरी थाने में अर्चना की ओर से ट्रैक्टर-ट्रॉली मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी चेक कराए जा रहे हैं।
Spread the love एटीएस ने दो दिन पहले राजधानी स्थित एनआईए की विशेष अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया है, हालांकि अदालत द्वारा अभी तक इसका संज्ञान नहीं लिया गया है। Source link
Spread the love UPPSC RO-ARO Exam: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की आरओ-एआरओ भर्ती परीक्षा 27 जुलाई को आयोजित होने जा रही है। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन बनाने के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों के लिए कुछ जरूरी नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। परीक्षा में शामिल होने […]
Spread the love {“_id”:”6965b9228d24c330f707ad83″,”slug”:”no-loss-for-js-university-students-degrees-to-be-issued-by-dr-bhimrao-ambedkar-university-2026-01-13″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”JS University: जेएस यूनिवर्सिटी की मान्यता रद्द, अब आगरा विश्वविद्यालय से मिलेगी डिग्री; ये आया नया अपडेट”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} जेएस यूनिवर्सिटी। – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी विस्तार शिकोहाबाद की जेएस यूनिवर्सिटी की मान्यता रद्द होने से प्रभावित छात्रों के भविष्य पर उच्चशिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने स्पष्ट किया है […]