बिहार में पहली बार INDIA-NDA का CM फेस नहीं:  महागठबंधन में खींचतान; 243 सीटों पर 254 प्रत्याशी उतारे, 12 जगह एक-दूसरे के खिलाफ लड़ रहे
टिपण्णी

बिहार में पहली बार INDIA-NDA का CM फेस नहीं: महागठबंधन में खींचतान; 243 सीटों पर 254 प्रत्याशी उतारे, 12 जगह एक-दूसरे के खिलाफ लड़ रहे

Spread the love


पटना50 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी फेज के लिए नॉमिनेशन की प्रक्रिया सोमवार को खत्म हो गई। चुनाव आयोग के मुताबिक, पहले फेज के चुनाव के लिए कुल 1,314 उम्मीदवार मैदान में हैं।

300 से अधिक प्रत्याशियों के पर्चे खारिज हो गए। 61 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए। 243 सदस्यीय विधानसभा की 121 सीटों पर 6 नवंबर और दूसरे फेज की 122 सीटों के लिए 11 नवंबर को मतदान होना है। दूसरे फेज के प्रत्याशियों की स्थिति 23 अक्टूबर तक साफ होगी।

INDIA गठबंधन में खींचतान, RJD ने आखिरी दिन लिस्ट जारी की

दूसरे फेज के आखिरी दिन तक INDIA गठबंधन में फूट, टिकट बंटवारे पर नाराजगी और अंदरूनी बगावत दिखी। RJD ने तो नॉमिनेशन का समय खत्म होने से 7 घंटे पहले, पहली बार 143 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। इससे पहले उसके प्रत्याशी नॉमिनेशन भरते रहे।

243 सीटों पर 254 प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। यह विकासशील इंसान पार्टी (VIP) की वजह से हुआ है। आरजेडी ने 143, कांग्रेस ने 61, सीपीआई (एम) ने 20, सीपीआई ने 9, सीपीएम ने 6 और मुकेश सहनी की पार्टी ने 15 प्रत्याशी हैं। इस तरह इनकी संख्या 254 हो जाती है। 12 प्रत्याशी एक दूसरे के खिलाफ उतारे हैं।

बिहार चुनाव में ऐसा पहली बार हुआ कि एनडीए और INDIA गठबंधन (महागठबंधन) ने टिकट बंटवारे को लेकर कोई ज्वाइंट प्रेस कॉन्फेंस नहीं की। सभी दल नॉमिनेशन के आखिरी समय तक लिस्ट जारी करते रहे। NDA और महागठबंधन में सीएम फेस को लेकर खींचतान है। पहली बार दोनों तरफ से कोई नाम सामने नहीं आया।

मुख्य बातें:

  • RJD इस बार भी सबसे ज्यादा सीटों पर लड़ रही है, लेकिन कांग्रेस और वामपंथी दलों के साथ शीट शेयरिंग पर तनातनी दिखी।
  • कांग्रेस को पिछली बार मिली 66 में से सिर्फ 19 सीटें मिली थीं। इसलिए इस बार उन्हें 61 पर सीमित कर दिया गया।
  • CPI(ML) ने पिछली बार शानदार प्रदर्शन किया (19 में से 12 सीटें), इस बार 20 सीटें मिलीं।
  • विकासशील इंसान पार्टी (VIP) जो पिछली बार NDA में थी, इस बार INDIA के साथ है। VIP ने जिन 15 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया है, उनमें से 2 सीटें ऐसी हैं, जिन पर RJD ने भी अपने प्रत्याशी उतारे हैं।

JDU और BJP की सीटें घटीं, चिराग पासवान को फायदा

मुख्य बातें…

  • BJP अब भी NDA की बड़ी पार्टी, पर JDU की कमजोरी और लोजपा में टूट से समीकरण बदले।
  • VIP के INDIA में जाने से निषाद वोटों पर असर पड़ सकता है।
  • चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (आर) को फायदा हुआ। इसे पहले ही चुनाव में 29 सीटें मिलीं।
  • JDU की सीटें घटाई गईं, ताकि BJP को बराबर या अधिक सीटें मिलें। गठबंधन में शक्ति-संतुलन बदला है।
  • 20 साल की सत्ता के बाद NDA एंटी-इनकंबेंसी का सामना कर रहा है , जबकि विपक्ष की फूट उसे राहत दे सकती है।

इस बार 74 पार्टी मैदान में

बिहार विधानसभा चुनाव में 74 राजनीतिक दल मैदान में हैं। इनमें प्रमुख राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दल शामिल हैं। NDA में BJP, JDU, LJP (R) , HAM और RLM शामिल हैं। वहीं, महागठबंधन में RJD, कांग्रेस, माले, CPI, CPI(M), IIP और मुकेश साहनी की विकासशील इंसान पार्टी (VIP) दल हैं। प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज और आम आदमी पार्टी (AAP) सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

महिलाओं को टिकट देने में RJD सबसे आगे

RJD ने 24 और कांग्रेस ने 5 महिला कैंडिडेट्स को टिकट दिया है। जेडीयू और बीजेपी ने इस बार 13-13 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है। इसी तरह से एनडीए की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने छह महिलाओं को टिकट दिए हैं। इनमें भी उन महिलाओं को संख्या अधिक है, जो किसी नेता की पत्नी या बेटी है।

RJD ने 19 मुसलमानों को वोट दिए, JDU ने 4

RJD ने इस बार 51 यादव, 19 मुसलमान, 14 सवर्ण मैदान में उतारे हैं। कुशवाहा पर RJD का खासा फोकस है। पार्टी ने 11 कुशवाहा प्रत्याशियों को टिकट दिया। 2020 के चुनाव में RJD ने 58 यादव, 8 कुशवाहा समाज से प्रत्याशियों को मैदान में उतारा था। जबकि 7 सीट पर वैश्य समुदाय से आने वाली जाति को टिकट दिया है। 13 सीट पर सवर्ण, 15 सीटों पर मुस्लिम प्रत्याशी उतारे।

अब जानिए महागठबंधन की सीट शेयरिंग- 243 सीटों पर 254 प्रत्याशी उतारे

राष्ट्रीय जनता दल ने सेकेंड फेज के नामांकन के अंतिम दिन (20 अक्टूबर) पार्टी के उतारे 143 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। महागठबंधन की ओर से कांग्रेस ने 61, माले ने 20, सीपीआई ने 9 (एक रोसड़ा सीट से लक्ष्मण पासवान के देर से पहुंचने से उम्मीदवारी रद्द कर दी गई), सीपीआई एम ने 4 सीटों पर उम्मीदवार उतारे।

वहीं, आई.पी. गुप्ता की पार्टी आईआईपी ने 3 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। राजद के उम्मीदवारों में सबसे अधिक यादव 51 उम्मीदवार हैं। आरजेडी ने 19 मुसलमानों को भी मैदान उतारा हैं। जबकि 14 सवर्ण उतारे गए हैं। कुशवाहा पर आरजेडी का खासा फोकस है। पार्टी ने 11 कुशवाहा उम्मीदवार दिया है। पूरी खबर पढ़ें…

बूझे की नाहीं: NDA का हर तीसरा प्रत्याशी फॉरवर्ड क्यों

बिहार के चुनावी समर में भाजपा-JDU के NDA ने सभी 243 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। इसमें गठबंधन ने सवर्णों और OBC को साधने का पूरा प्रयास किया है। 243 में से 162 कैंडिडेट सवर्ण और OBC तबके से हैं। इसमें सबसे ज्यादा फॉरवर्ड समाज से हैं। 85 कैंडिडेट।

आखिर क्या कारण है कि 10.56% आबादी वाले फॉरवर्ड को NDA ने 35% टिकट दी और बाकी समाज को कितने टिकट मिले; जानेंगे आज के एक्सप्लेनर बूझे की नाहीं में…। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *