बीजेपी का आरोप-आरजी कर रेप-मर्डर पीड़िता की मां से बदसलूकी:  प्रचार के दौरान हमले की कोशिश; ममता बनर्जी ने भवानीपुर से नामांकन भरा
टिपण्णी

बीजेपी का आरोप-आरजी कर रेप-मर्डर पीड़िता की मां से बदसलूकी: प्रचार के दौरान हमले की कोशिश; ममता बनर्जी ने भवानीपुर से नामांकन भरा

Spread the love




पश्चिम बंगाल की पानीहाटी सीट से बीजेपी उम्मीदवार रत्ना देबनाथ ने बुधवार को अपने साथ बदसलूकी का आरोप लगाया। रत्ना आरजी कर मेडिकल कॉलेज रेप-मर्डर केस की पीड़िता की मां हैं। उन्होंने कहा कि प्रचार के दौरान TMC के गुंडों ने मुझे मारने की कोशिश की। मुझे ज्यादा चोट नहीं आई, लेकिन मेरे साथ आए कार्यकर्ता घायल हुए हैं। बीजेपी का आरोप है कि कुछ महिलाएं ‘जय बंगला’ के नारे लगाते हुए विरोध करनी लगी। कुछ कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई। हालांकि तृणमूल कांग्रेस ने सभी आरोपों को खारिज किया है। इधर, सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा सीट से नामांकन भरा। भाजपा ने इसी सीट से सुवेंदु अधिकारी को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा सुवेंदु नंदीग्राम से भी चुनाव लड़ रहे है। 2021 में उन्होंने ममता को यहां से हराया था। वहीं, असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को सिंगल फेज में वोटिंग है। इसलिए मंगलवार शाम 5 बजे तीन राज्यों में चुनाव प्रचार थम गया। 5 राज्यों में हो रही चुनावी हलचल से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *