भाजपा राष्ट्रीय सचिव की पूत्र वधू ने लिखी किताब:  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘ही कॉल्स मी मामा’ का किया विमोचन – Jhajjar News
टिपण्णी

भाजपा राष्ट्रीय सचिव की पूत्र वधू ने लिखी किताब: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘ही कॉल्स मी मामा’ का किया विमोचन – Jhajjar News

Spread the love



पुस्तक का विमोचन करती दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता।

दिल्ली सचिवालय में आयोजित पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में आज रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व झज्जर जिले के बादली हल्के से पूर्व विधायक रह चुके ओम प्रकाश धनखड़ की पुत्र वधू द्वारा लिखी पुस्तक का विमोचन दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया। आयोजित

.

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित दिल्ली सचिवालय के में विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने भी जीना चहल धनखड़ द्वारा लिखी पुस्तक की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा कि जीना ने जो पुस्तक लिखी है उसमें मां की शानदार स्मृतियों को जानने का अवसर प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि वह भी एक मां हैं और इस किताब का विमोचन करना उनके लिए गर्व की बात है।

दिल्ली सीएम ने की लेखिका की तारीफ

उन्होंने कहा कि लेखिका डॉ जीना ने अपने अनुभवों को शब्दों में पिरोकर और हर मां को अपनी शानदार स्मृतियों में जाने का अवसर दिया है। वह स्वयं इस इस पुस्तक को पढ़ते पढ़ते अपनी मां की और अपनी पुरानी स्मृतियों में पहुंच गई। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औम प्रकाश धनखड़ का स्वागत करते हुए कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री होने के साथ साथ एक मां भी हूं। इस पुस्तक के विमोचन का सौभाग्य मिला, यह मेरे लिए गौरव की बात है। समारोह में लेखक चंद्रगुप्त कैलाश की पुस्तक “कर्म विज्ञान” का विमोचन भी किया गया।

अध्यक्ष बोले हर मां को किया गौरवान्वित

दिल्ली सचिवालय में विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने पुस्तक के विषय की प्रशंसा करते हुए कहा कि एक ममता और वात्सलय का वर्णन एक मां से बेहतर कोई नहीं कर सकता। डॉ जीना ने यह बेहतरीन कार्य किया है, इसके लिए लेखिका बधाई की पात्र हैं।

कार्यक्रम में सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि उनके भतीजे तेजस की मां और उनकी भाभी डॉ जीना ने ममत्व और वात्सल्य पर पुस्तक लिखकर हर मां को गौरवान्वित किया है। कैसे एक मां अपने बच्चे को हमेशा अपने दिल से जोड़े रखती है। यह पुस्तक में बहुत ही सुंदरता से बताया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *