भारतीय गानों पर पाकिस्तान ने लगाई रोक, pakistan ban on indian songs after India Ban on pak artist pahalgam terror attack
टेक्नोलॉजी

भारतीय गानों पर पाकिस्तान ने लगाई रोक, pakistan ban on indian songs after India Ban on pak artist pahalgam terror attack

Spread the love


कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ और इस घटना में 26 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। इस हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपनाया और सिंधू समझौता रद्द करने से लेकर पाकिस्तान के कलाकारों पर बैन लगाने तक जैसे कई बड़े फैसले लिए। इस घटना के बाद दोनों पड़ोसी मुल्कों के बीच तनावपूर्ण माहौल है। भारत ने पाक कलाकारों का ना सिर्फ बैन किया बल्कि भारत में उनके इंस्टाग्राम अकाउंट तक को हटा दिया गया है। इसी बीच बिलबिलाते हुए पाकिस्तान ने भी भारतीय गानों को बैन कर दिया गया है।

पाकिस्तान की शहबाज शरीफ की सरकार के इस फैसले के बाद अब पाक के लोगों को भारतीय गाने सुनने के लिए नहीं मिलेंगे। शहबाज सरकार ने हिंदुस्तानी गानों पर रोक लगाने का आदेश पाक रेडियो को दिया है। जहां उन्हें पहले सिंधू नदी का पानी नहीं मिल रहा वहीं, अब भारतीय गानों से भी पाक के लोगों की दूरियां बना दी गई है। दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। भारत की मोदी सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सेना को खुली छूट दे दी है। उन्होंने कहा कि ये सेना तय करे कि कब कहां और कैसे आतंकियों को जवाब देना है। इसकी स्ट्रैटेजी वो खुद बनाएं।

भारत में पाक कलाकारों पर लगे बैन पर बोलीं कविता कृष्णमूर्ति

भारत में पाकिस्तानी कलाकारों को बैन किए जाने को लेकर दिग्गज सिंगर कविता कृष्णमूर्ति ने जूम से बात की और इस दौरान उन्होंने कहा कि उनको लगता है कि संगीत की कोई भाषा या बाधा नहीं होती है। ये सब सात सुरों के बारे में है। उन्होंने कहा कि अगर कोई कलाकार अच्छा है और उसकी लोकप्रियता है तो उसकी सराहना करनी चाहिए। कविता ने आगे ये भी कहा कि व्यक्तिगत रूप से उनका मानना है कि संगीत का कोई धर्म नहीं होता है।

Waves Summit 2025: ‘हार्ट बीट बहुत तेज चल रही है क्योंकि…’, पीएम मोदी के सामने नर्वस हुए कार्तिक आर्यन, बढ़ी धड़कनें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *