भारत-पाकिस्तान मैच का विरोध:  औवेसी ने पूछा- पैसा 26 लोगों की जान से ज्यादा कीमती; उद्धव गुट प्रधानमंत्री को सिंदूर भेजेगा
टिपण्णी

भारत-पाकिस्तान मैच का विरोध: औवेसी ने पूछा- पैसा 26 लोगों की जान से ज्यादा कीमती; उद्धव गुट प्रधानमंत्री को सिंदूर भेजेगा

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • India Pakistan Match Protest LIVE Photos Update; Asia Cup 2025 | Operation Sindoor

नई दिल्ली7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
शनिवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने पाकिस्तानी प्लेयर का पुतला जलाकर भारत-पाक मैच का विरोध किया। - Dainik Bhaskar

शनिवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने पाकिस्तानी प्लेयर का पुतला जलाकर भारत-पाक मैच का विरोध किया।

एशिया कप 2025 में आज दुबई में भारत-पाकिस्तान के बीच मैच होना है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों के बीच पहला इंटरनेशनल मैच है। हालांकि देशभर के क्रिकेट प्रशंसक बंटे हुए हैं। कहीं विरोध हो रहा है, तो कहीं टीम इंडिया की जीत के लिए हवन पूजा की जा रही है।

22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले और 7 मई को हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद ये पहला मौका है, जब दोनों देशों की क्रिकेट टीमें आमने-सामने होंगी।

हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से सवाल किया कि क्या मैच से कमाया गया पैसा पहलगाम हमले में मारे गए 26 नागरिकों की जान से ज्यादा कीमती है।

इधर, महाराष्ट्र में शिवसेना UBT गुट के उद्धव ठाकरे ने कहा कि मैच के विरोध में पार्टी की महिला कार्यकर्ता सिंदूर इकट्ठा करेंगी और उसे प्रधानमंत्री को भेजेंगी।

भारत पाक मैच के विरोध में किसने क्या कहा…

असदुद्दीन ओवैसी- असम के मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और सभी से मेरा सवाल है कि क्या आपके पास पाकिस्तान के खिलाफ क्रिकेट मैच खेलने से इनकार करने का अधिकार नहीं है।

अरविंद केजरीवाल – क्लब, पब और रेस्टोरेंट्स मैच न दिखाएं। अगर ऐसा हुआ तो हम प्रदर्शन करेंगे। यह देश के साथ धोखा है।

लाइव अपडेट्स

46 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

IFTDA के अध्यक्ष अशोक पंडित बोले- देश के लिए काला दिन

भारतीय फिल्म और टेलीविजन निर्देशक संघ (IFTDA) के अध्यक्ष अशोक पंडित ने मैच का कड़ा विरोध किया और इसे देश के लिए काला दिन बताया और आयोजकों पर असंवेदनशीलता का आरोप लगाया। पंडित ने कहा- यह देश के लिए एक काला दिन है। हम इतने असंवेदनशील नहीं हो सकते। हमारे क्रिकेटरों को इतनी शर्म आनी चाहिए। पैसा ही सब कुछ नहीं है। मैं सभी क्रिकेटरों से कहना चाहता हूं कि जिनके लिए आप खेलते हैं उनके हाथ खून से सने हैं, और वह खून भारतीयों का है।

05:01 AM14 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश: लखनऊ में टीम इंडिया की जीत के लिए हवन

04:54 AM14 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

क्रिकेट प्रेमी बोले- खेल भावना के तहत मैच होना चाहिए

दिल्ली में एक क्रिकेट प्रेमी ने कहा, “खेल भावना के तहत मैच होना चाहिए। लेकिन युद्ध होने के कारण मैच नहीं होना चाहिए था। लेकिन चूंकि यह एशिया कप है, इसलिए मैच खेला जाना चाहिए।”

04:48 AM14 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

पीड़ित परिवार बोला- अब ऑपरेशन सिंदूर बेकार लगता है

पहलगाम हमले के पीड़ितों के परिजन ने भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच के लिए सरकार की आलोचना की। हमले में अपने पिता और भाई को खोने वाले सावन परमार ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अब बेकार लगता है।

सावन ने कहा-

QuoteImage

जब हमें पता चला कि भारत बनाम पाकिस्तान मैच आयोजित किया जा रहा है, तो हम बहुत परेशान हो गए। पाकिस्तान से किसी भी तरह का संबंध नहीं रहना चाहिए… अगर आप मैच खेलना चाहते हैं, तो मेरे 16 साल के भाई को वापस लाएं, जिसे इतनी गोलियां लगीं।

QuoteImage

सावन की मां किरण यतीश परमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया कि अगर ऑपरेशन सिंदूर अभी तक पूरा नहीं हुआ है तो मैच क्यों हो रहा है। मैं देश के सभी लोगों से कहना चाहती हूं कि वे पहलगाम आतंकी हमले में अपनों को खोने वाले परिवारों से मिलें और देखें कि वे कितने दुखी हैं। हमारे जख्म अभी भरे नहीं हैं।

04:26 AM14 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

मैच देखने दुबई नहीं जाएंगे BCCI के सदस्य

BCCI टूर्नामेंट का ऑफिशियल होस्ट है, लेकिन बोर्ड के ज्यादातर अधिकारी मैच देखने नहीं जाएंगे। हालांकि बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष राजीव शुक्ला जा सकते हैं, क्योंकि वे एशियन क्रिकेट काउंसिल के मेंबर भी हैं।

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर भारत-पाकिस्तान एशिया कप मुकाबले के प्रसारण को रोकने की अपील की है।

04:23 AM14 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

हरियाणा :ऑपरेशन सिंदूर में शामिल रहे सार्जेंट ने मैच का टेलीकास्ट रुकवाया

मैच शुरू होने से पहले ही हरियाणा के हिसार में इसका विरोध शुरू हो गया है। विरोध शुरू किया है ऑपरेशन सिंदूर में एयर डिफेंस सिस्टम (S-400) संभाल रहे हिसार के ही सार्जेंट भले सिंह ने। भले सिंह को राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार ‘मेंशन इन डिस्पैच’ से भी सम्मानित किया गया था।

भले सिंह ने सिनेमा हॉल के मालिक को फोन किया और मैच का लाइव प्रसारण न दिखाने के लिए कहा। बातचीत का एक ऑडियो भी सामने आया है, जिसमें भले सिंह मैच का विरोध करते हुए सुनाई दे रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

04:18 AM14 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

UP की ऐशन्या हाथ जोड़कर बोलीं- भारत-पाक मैच न देखें

पहलगाम में कानपुर के शुभम द्विवेदी को आतंकियों ने उनकी पत्नी ऐशन्या की आंखों के सामने गोली मार दी थी। ऐशन्या ने इस मैच का विरोध किया है। उन्होंने कहा- पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए। ऑपरेशन सिंदूर में कई जवानों की जान गई। बावजूद इसके मैच कराया जा रहा है। मुझे लगता है कि BCCI में इमोशंस नहीं हैं। इन सब की शहादत आपके लिए कोई वैल्यू नहीं रखती। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *