भारत-पाक तनाव के बीच जोधपुर के स्कूल-कॉलेजों में छुट्‌टी:  रोहित शर्मा का टेस्ट से संन्यास, आंध्रप्रदेश और गुजरात में सरकारी नौकरी का मौका
शिक्षा

भारत-पाक तनाव के बीच जोधपुर के स्कूल-कॉलेजों में छुट्‌टी: रोहित शर्मा का टेस्ट से संन्यास, आंध्रप्रदेश और गुजरात में सरकारी नौकरी का मौका

Spread the love


  • Hindi News
  • Career
  • 1,620 12th Pass Candidates Recruited In Andhra Pradesh High Court; 105 Vacancies In GSSSB; Rohit Sharma Retires From Test Cricket

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात में आंध्रप्रदेश हाईकोर्ट में 1620 पदों पर भर्ती की और गुजरात अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड में 105 वैकेंसी की। करेंट अफेयर्स में बात रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की और टॉप स्टोरी में जानकारी छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं के परीक्षा परिणाम की।

करेंट अफेयर्स

1. रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने 7 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया।

रोहित ने 7 मई की शाम 7.30 बजे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर रिटायरमेंट की जानकारी दी।

रोहित ने 7 मई की शाम 7.30 बजे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर रिटायरमेंट की जानकारी दी।

  • रोहित वनडे और टी-20 क्रिकेट खेलते रहेंगे।
  • 11 साल के टेस्ट करियर में रोहित ने 67 टेस्ट खेले और 12 शतक लगाकर 4,301 रन बनाए।
  • उनकी कप्तानी में टीम ने 50% टेस्ट जीते।
  • रोहित ने साल 2007 में इंटरनेशनल क्रिकेट डेब्यू किया था।

2. ईरान के विदेश मंत्री डॉ. अब्बास 2 दिन की यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे

ईरान के विदेश मंत्री डॉ. अब्बास अराघची 7 मई की रात 2 दिन की भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए इसकी जानकारी दी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए इसकी जानकारी दी।

  • डॉ. अराघची भारत और ईरान के बीच 20वीं संयुक्त आयोग बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे।
  • पिछले साल अगस्त में विदेश मंत्री का पदभार संभालने के बाद डॉ. अराघची की यह पहली भारत यात्रा है।
  • संयुक्त आयोग की बैठक भारत-ईरान मैत्री संधि पर हस्ताक्षर की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित की जा रही है।
  • बैठक में दोनों देशों के बीच आपसी हितों के मुद्दों और द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की जाएगी।

दिन के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें

टॉप जॉब्स

1. आंध्रप्रदेश हाईकोर्ट में 1,620 पदों पर भर्ती

आंध्रप्रदेश हाईकोर्ट में 1620 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 13 मई से की जा रही है। आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट aphc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • पद के अनुसार 7वीं, 10वीं, 12वीं पास
  • ग्रेजुएशन की डिग्री
  • कंप्यूटर नॉलेज

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 18 साल
  • अधिकतम : 42 साल
  • ST/SC/OBC और अन्य आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार की तरफ से आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

फीस :

  • सामान्य : 800 रुपए
  • आर्थिक रूप से कमजोर, अन्य पिछड़ा वर्ग : 800 रुपए
  • अनुसूचित जाति, जनजाति, दिव्यांग : 400 रुपए

सैलरी :

  • स्टेनोग्राफर ग्रेड – 3 : 34580 – 107210 रुपए प्रतिमाह
  • जूनियर असिस्टेंट : 25220 – 80910 रुपए प्रतिमाह
  • टाइपिस्ट : 25220 – 80910 रुपए प्रतिमाह
  • फील्ड असिस्टेंट : 25220 – 80910 रुपए प्रतिमाह
  • एग्जामिनर : .23780-76730 रुपए प्रतिमाह
  • कापिस्ट : 23780-76730 रुपए प्रतिमाह
  • ड्राइवर (लाइट व्हीकल) : .23780-76730 रुपए प्रतिमाह
  • रिकॉर्ड असिस्टेंट : 23120-74770 रुपए प्रतिमाह
  • प्रोसेस सर्वर : 23780-76730 रुपए प्रतिमाह
  • ऑफिस सबऑर्डिनेट : 20,000/– 61,960 रुपए प्रतिमाह

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • स्किल टेस्ट
  • मेरिट बेसिस

2. गुजरात अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड में 105 पदों पर भर्ती

गुजरात अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (GSSSB) ने गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (GPCB), गांधीनगर के लिए सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (क्लास-3) के लिए 105 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट gsssb.gujarat.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • एनवायर्नमेंट साइंस, केमिस्ट्री/ बायो केमिस्ट्री/ माइक्रोबायोलॉजी/एक्वेटिक बायोलॉजी/ मरीन बायोलॉजी / बायो साइंस / बायो टेक्नोलॉजी/ एग्रोनॉमी/ इंस्ट्रूमेंटेशन के साथ फिजिक्स
  • कंप्यूटर नॉलेज जरूरी
  • गुजराती / हिंदी पढ़ना और लिखना आना चाहिए।

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 18 साल
  • अधिकतम : 37 साल
  • सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी।

सैलरी :

  • 49,600 रुपए प्रतिमाह (5 वर्ष के लिए)
  • बाद में 39,900-1,26,600 (लेवल-7)

फीस :

  • सामान्य/ओबीसी : 500 रुपए
  • रिजर्व कैटेगरी : 400 रुपए

अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें…

टॉप स्टोरी

1. छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित 7 मई को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल यानी CGBSE ने छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। इस साल छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं की परीक्षा में दो टॉपर रहे हैं। एक का नाम इशिका बाला है तो दूसरे का नाम नमन कुमार।

वहीं, छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं की परीक्षा में अखिल सेन ने टॉप किया है।

इस साल हाईस्कूल परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 76.53 प्रतिशत रहा है। वहीं 12वीं का पास प्रतिशत 81.87 प्रतिशत रहा है। स्टूडेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर अपने रिजल्ट को चेक कर सकते हैं।

2. गुजरात बोर्ड 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी

8 मई को गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी GSEB ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। इस साल गुजरात बोर्ड 10वीं की परीक्षा में कुल 83.08% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। स्टूडेंट्स गुजरात बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org पर जाकर 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

इस साल गुजरात बोर्ड 10वीं की परीक्षा में लड़कों के पास होने का प्रतिशत 79.56% रहा। वहीं, 87.24% लड़कियां पास हुईं।

3. जोधपुर जिले के सभी स्कूल-कॉलेजों में स्टूडेंट्स के लिए छुट्‌टी, परीक्षाएं भी स्थगित 7 मई को जोधपुर जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल, कॉलेज, आंगनवाड़ी, कोचिंग इंस्टीट्यूट में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के लिए अवकाश घोषित किया गया। साथ ही 8 मई से आगामी दिनों में होने वाली सभी तरह की परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं।

जोधपुर कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध के हालात के मद्देनजर ये फैसला लिया। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि सभी शैक्षिक व गैर-शैक्षिक कर्मचारी स्कूल-कॉलेजों व निजी कोचिंग संस्थान में उपस्थित रहकर विभागीय कार्यों का निर्वहन करेंगे।

बाड़मेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर और जैसलमेर के स्कूलों में अगले आदेश तक छुट्टी की घोषणा की गई है। राजस्थान सरकार ने एडमिनिस्ट्रेशन और पुलिस विभाग के सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करने का आदेश भी दिया है।

इसके अलावा पंजाब के 6 बॉर्डर जिलों- फिरोजपुर, पठानकोट, फाजिलका, अमृतसर, गुरदासपुर और तरनतारन के स्कूलों में भी छुट्टी की गई है। इसी के साथ पंजाब पुलिस में काम करने वाले सभी कर्मचारियों की छुट्टियां भी कैंसिल कर दी गई हैं।

ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें..

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *