भारी बारिश की वजह से हिमाचल में अब-तक 229 मौतें:  उत्तराखंड के 11 जिलों में बाढ़ का खतरा, जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में स्कूल बंद
टिपण्णी

भारी बारिश की वजह से हिमाचल में अब-तक 229 मौतें: उत्तराखंड के 11 जिलों में बाढ़ का खतरा, जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में स्कूल बंद

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • Himachal Rain Death Toll Rises To 229, Flood Alert In 11 Uttarakhand Districts Dainik Bhaskar

नई दिल्ली16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश के राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि राज्य में 21 में भूस्खलन निगरानी केंद्र एक्टिव हैं। इससे मानसून में अलर्ट और आपदा तैयारी को लेकर चिंता बढ़ गई है।

हिमाचल में बारिश की वजह से हुए हादसों में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 229 हो गई। पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पिछले 24 घंटों में 395 सड़कें, 669 ट्रांसफॉर्मर और 529 जलापूर्ति योजनाएं बाधित हुई हैं।

वहीं, उत्तराखंड के धराली में ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार (GPR) की मदद से करीब तीन मीटर वाली 20 जगहों की पहचान की है जहां लोगों फंसे हो सकते हैं। राष्ट्रीय भूभौतिकीय अनुसंधान संस्थान की एक्सपर्ट टीम धराली में बादल फटने के बाद लापता 66 लोगों का पता लगाने में मदद कर रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में राज्य के 11 जिलों के आस-पास मध्यम से उच्च स्तर की बाढ़ का खतरा है। इसके चलते केदारनाथ, बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब की यात्रा 14 अगस्त तक स्थगित कर दी गई है।

जम्मू-कश्मीर के राजौरी, रियासी और पुंछ जिलों में भारी बारिश के बाद सभी स्कूलों बंद कर दिए गए। रियासी में सबसे ज्यादा 284 mm बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 15 अगस्त तक जम्मू संभाग के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान लगाया है।

देशभर में बारिश-बाढ़ की 4 तस्वीरें…

यूपी के सहारनपुर की बरसाती नदी में उफान पर है। नदी पार करते लोग।

यूपी के सहारनपुर की बरसाती नदी में उफान पर है। नदी पार करते लोग।

लखनऊ में सोमवार को सीएम आवास के पास सड़क पर 2 फीट तक पानी भर गया।

लखनऊ में सोमवार को सीएम आवास के पास सड़क पर 2 फीट तक पानी भर गया।

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में सोमवार को सरकारी स्कूल का टॉयलेट ढह गया।

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में सोमवार को सरकारी स्कूल का टॉयलेट ढह गया।

देहरादून में सोमवार को बारिश से सड़कों पर पानी बहने लगा, इस दौरान जानवर बह गए।

देहरादून में सोमवार को बारिश से सड़कों पर पानी बहने लगा, इस दौरान जानवर बह गए।

जम्मू-कश्मीर में रेड, UP समेत 8 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने बुधवार जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और तेलंगाना में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 8 राज्यों में ऑरेंज और मध्य प्रदेश, पंजाब समेत 16 राज्यों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ इलाकों में बिजली गिरने के साथ ही तेज हवा भी चल सकती है।

देशभर में बारिश का डेटा मैप में देखें…

राज्यों में मौसम का हाल

शहरों में बारिश का डेटा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *