भास्कर अपडेट्स:  गुजरात में बोटाद सीट से AAP विधायक उमेश मकवाना का सभी पदों से इस्तीफा
टिपण्णी

भास्कर अपडेट्स: गुजरात में बोटाद सीट से AAP विधायक उमेश मकवाना का सभी पदों से इस्तीफा

Spread the love


5 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

गुजरात में बोटाद सीट से आम आदमी पार्टी विधायक उमेश मकवाना ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। मकवाना ने कहा- मैंने 20 साल तक भाजपा में अलग-अलग पदों पर काम किया। उस समय जब गुजरात में AAP को कोई पहचानता भी नहीं था, तब मैंने सत्तारूढ़ भाजपा पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी जॉइन की थी।

अब मुझे लगता है कि AAP पार्टी अंबेडकर के सिद्धांतों से भटक रही है। यही कारण है कि मैंने आम आदमी पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। मैं पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर काम करना जारी रखूंगा। मैं बोटाद के लोगों के बीच जाऊंगा। फिर उनकी राय लूंगा। 3 दिन पहले गुजरात की विसावदर सीट पर हुए उपचुनाव में AAP कैंडिडेट गोपाल इटालिया 17554 वोटों से जीते थे।

उधमपुर के बसंतगढ़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, 4 टेररिस्ट को घेरा

जम्मू के उधमपुर जिले के बसंतगढ़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध गतिविधियों की पुख्ता जानकारी मिलने के बाद इलाके को घेर लिया गया था। यहां 4 आतंकियों के फंसे होने की जानकारी सामने आई है।

तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों पर भारी फायरिंग शुरू हुई, जिसके बाद सेना ने जवाबी कार्रवाई की। इलाके को पूरी तरह घेराबंदी में ले लिया गया है और अतिरिक्त सुरक्षाबल मौके पर भेजे गए हैं।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

मणिपुर में प्रतिबंधित संगठन के 2 कार्यकर्ता गिरफ्तार, पिस्टल और गोला-बारूद भी बरामद

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित संगठन के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों शख्स कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता हैं। इनके पास से एक 9 एमएम पिस्टल और गोला-बारूद बरामद किया गया। मणिपुर में दो साल पहले जातीय हिंसा भड़कने के बाद से ये अभियान चलाए जा रहे हैं।

मई 2023 से मैतेई और कुकी समूहों के बीच जातीय हिंसा में 260 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद केंद्र ने 13 फरवरी को मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया था।

पौधारोपण पर असम और मेघालय में सीमा विवाद, 400 लोगों ने पौधे उखाड़े, तोड़फोड़ और आगजनी की

असम-मेघालय के बीच सीमा विवाद फिर से उभर आया है। लापांगाप में असम के पौधारोपण अभियान का ग्रामीणों ने विरोध किया। 400 लोगों ने पौधे उखाड़े और आगजनी की। घटना मेघालय के वेस्ट जयंतिया हिल्स और असम के कार्बी आंगलोंग के बीच हुई।

कार्बी आंगलोंग ऑटोनॉमस काउंसिल ने पौधारोपण किया था। खासी स्टूडेंट्स यूनियन ने असम पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया।

बेल के बाद भी जेल में रखने पर 5 लाख रुपए मुआवजा

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बेल के बावजूद आरोपी को जेल में रखना संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत दी गई व्यक्तिगत स्वतंत्रता का उल्लंघन है। कोर्ट ने एक आरोपी को जमानत के दो महीने बाद तक जेल में रखने पर यूपी सरकार पर नाराजगी जाहिर की। साथ ही, आरोपी को 5 लाख रु. मुआवजा देने को कहा है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *