भास्कर अपडेट्स:  जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, पिस्टल और मैगजीन बरामद
टिपण्णी

भास्कर अपडेट्स: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, पिस्टल और मैगजीन बरामद

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ में हरि बुद्ध बाउल इलाके में एक सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान आतंकियों के ठिकाने का भंडाफोड़ किया गया। सेना को ठिकाने से 1 पिस्टल, 2 मैगजीन, कपड़े, टेबल और कुछ अन्य सामान मिला।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

राहुल गांधी की महाराष्ट्र के भिवंडी कोर्ट में पेशी हुई, मानहानि केस में नया जमानतदार पेश किया

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की आज महाराष्ट्र के भिवंडी कोर्ट में पेशी हुई। राहुल के वकील नारायण अय्यर ने कहा- यह केस 2014 का एक प्राइवेट क्रिमिनल मानहानि का केस है।

शिकायत करने वाले, RSS कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ यह मानहानि का केस किया था। केस की सुनवाई चल रही है। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रेसिडेंट हर्षवर्धन सपकाल ने अपने बेल पेपर्स जमा कर दिए हैं। केस तेजी से आगे बढ़ रहा है।

सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि पूरे भारत में MP और MLA केस जल्द से जल्द सुलझाए जाएं, हम सही समय पर कोर्ट में अपने गवाह और डॉक्यूमेंट्री सबूत पेश करेंगे और हमें पूरा भरोसा है कि हमें इस केस में न्याय मिलेगा। हमें भारत के ज्यूडिशियल सिस्टम पर पूरा भरोसा है।

श्रीनगर में वाहन नहर में गिरा, CRPF के 7 जवान घायल

श्रीनगर के डगपोरा इलाके में शनिवार सुबह सीआरपीफ जवानों का वाहन सड़क से फिसलकर नहर में गिर गया। घटना में 7 जवान घायल हुए हैं। घटना उमर हेयर-डगपोरा रोड पर हुआ। पुलिस ने बताया कि जवानों का सौरा के शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SKIMS) में इलाज जारी है।

शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कोर्ट में माफी मांगी, मानहानि केस खत्म

शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत के खिलाफ मानहानि का केस खत्म हो गया है। शनिवार को राउत ने नासिक में बताया कि महाराष्ट्र के मंत्री दादा भुसे ने उनके खिलाफ दायर केस वापस ले लिया। राउत ने भुसे पर मालेगांव की गिरना को-ऑपरेटिव शुगर फैक्ट्री में 178 करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार का आरोप लगया था। इस मामले में राउत ने कोर्ट के सामने माफी मांग ली है।

शनिवार को दोनों नेता मालेगांव कोर्ट में पेश हुए थे। कोर्ट के सामने आपसी सहमति से मामला खत्म करने की बात कही। यह विवाद 2023 में शिवसेना (UBT) के मुखपत्र सामना में छपे एक लेख से शुरू हुआ था। इस लेख में राउत ने भुसे पर फैक्ट्री में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।

कोर्ट में राउत ने स्वीकार किया कि उनके आरोप गलत जानकारी पर आधारित थे। उन्होंने इस पर खेद जताया और मालेगांव के किसानों व आम लोगों से माफी भी मांगी।

भुसे ने कहा कि राउत के माफी मांगने और लोगों में फैले भ्रम को दूर करने के लिए उन्होंने केस वापस लेने का फैसला किया। दोनों नेताओं ने कहा कि अब उनके बीच कोई विवाद नहीं है और संबंध सामान्य हैं।

गुजरात में सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, 6 घायल

गुजरात के ऊंझा-मेहसाणा हाईवे पर शनिवार सुबह मिनी वैन डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक ड्राइवर ने गाड़ी पर से कंट्रोल खो दिया था। परिवार राजस्थान के पाली जिले में शादी समारोह में शामिल होकर अहमदाबाद लौट रहा था। पुलिस ने बताया कि चार साल के बच्चे समेत 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

घायलों को मेहसाणा सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान एक महिला ने दम तोड़ दिया। घायलों का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

कर्नाटक के बागलकोट में ट्रैक्टर खाई में गिरा, दो साल के बच्चे समेत चार की मौत

कर्नाटक के बागलकोट जिले में शुक्रवार देर रात 2 बजे ट्रैक्टर खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर पर 20 लोग सवार थे। ये सभी गन्ना कटाई का काम करते हैं। घटना बागलकोट के कट्टे केरे इलाके में हुई।

मरने वालों में मनीष पांडे (23), हलाकी पांडे (2), लक्ष्मी चिरमाडी (27) और रेखा भुके शामिल हैं। ये सभी महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के बुसा तालुक के गुपवाड़ी गांव के रहने वाले थे।

मणिपुर के इंफाल वेस्ट में उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार-गोला-बारूद बरामद; 30 एकड़ की अवैध पोस्ता खेती नष्ट

मणिपुर के इंफाल वेस्ट जिले में प्रतिबंधित संगठन कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी (PSC) के सदस्य को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि एक और अभियान में इंफाल ईस्ट जिले से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए।

बरामद सामान में एक .303 राइफल मैगजीन सहित, एक .22 राइफल, एक 9 एमएम सबमशीन गन मैगजीन सहित, दो हैंड ग्रेनेड, एक इम्प्रोवाइज्ड बम (IED), एक एमके-1 ग्रेनेड और विभिन्न कैलिबर की 57 गोलियां शामिल हैं।

दिल्ली के कार की टक्कर से डिलीवरी बॉय की मौत

दिल्ली के सुभाष नगर इलाके में शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक हादसा सुबह करीब 3 बजे हुआ था। आरोपी कार ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है। कार भी जब्त की गई है।

महाराष्ट्र में करेले की सब्जी बनाने पर बेटे ने मां की हत्या की

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में करेले की सब्जी बनाने से नाराज एक शख्स ने अपनी 65 साल की मां की हत्या कर दी। पीड़ित की पहचान सुमित्रा पेटकुले (65) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी जगदीश पेटकुले (37) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक जगदीश शराब का आदी था। उसकी पत्नी दो महीने पहले घर छोड़कर चली गई थी जिसके बाद से वह अपनी मां के साथ रह रहा था। घटना वाली रात, वह नशे में घर लौटा और करेला पकाने को लेकर अपनी मां से बहस करने लगा। फिर उनकी हत्या कर दी।

सुप्रीम कोर्ट ने ‘बाबरी’ नाम पर निर्माण रोकने की मांग खारिज की

सुप्रीम कोर्ट ने मुगल शासक बाबर के नाम पर किसी भी धार्मिक ढांचे के निर्माण पर रोक लगाने का निर्देश देने की मांग संबंधी याचिका खारिज कर दी। इसके बाद याचिकाकर्ता के वकील ने याचिका वापस ले ली।

याचिकाकर्ता के वकील ने तृणमूल कांग्रेस के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर के ऐलान का हवाला दिया। हुमायूं ने मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद बनाने का ऐलान किया है। याचिका में इस संबंध में केंद्र सरकार, राज्यों और अन्य संबंधित पक्षों को निर्देश देने की मांग की गई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *