भास्कर अपडेट्स:  बॉलीवुड की मशहूर गायिका आशा भोसले अस्पताल में भर्ती, दिल का दौरा पड़ने की खबर
टिपण्णी

भास्कर अपडेट्स: बॉलीवुड की मशहूर गायिका आशा भोसले अस्पताल में भर्ती, दिल का दौरा पड़ने की खबर

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड की मशहूर गायिका आशा भोसले (92) को शनिवार रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें दिल का दौरा पड़ने की खबर है। उनका इलाज इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में चल रहा है। उनकी हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- वोट देना-लड़ना मौलिक अधिकार नहीं: चुनाव लड़ने के लिए योग्यता शर्ते जरूरी हैं

सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को कहा कि मतदान करने और चुनाव लड़ने का अधिकार मौलिक अधिकार नहीं, बल्कि वैधानिक अधिकार हैं। जस्टिस बीवी नागरत्ना और आर महादेवन की बेंच ने कहा कि ये अधिकार केवल उतनी ही सीमा तक अस्तित्व में हैं, जितनी कानून में अनुमति दी गई है।

पूर्व फैसलों का हवाला देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वोटिंग का अधिकार व्यक्ति को चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने की अनुमति देता है, जबकि चुनाव लड़ने का अधिकार एक अलग और अतिरिक्त अधिकार है, जिसे योग्यता, पात्रता शर्तों और अयोग्यताओं के अधीन रखा जा सकता है।

हैदराबाद की रिहायशी बिल्डिंग में आग लगी, फायर ब्रिगेड ने 17 लोगों को सुरक्षित बचाया

हैदराबाद की आनंद नगर कॉलोनी में शनिवार को सुबह करीब 7 बजे एक रिहायशी इमारत में आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड पहुंची और 17 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है। यह इमारत G+3 (ग्राउंड प्लस तीन) मंजिला थी, जिसमें एक पेंटहाउस भी था। आग ग्राउंड फ्लोर पर सीढ़ियों के नीचे, बिजली के मीटर वाले हिस्से में लगी थी। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया।

पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी और उनके सहयोगी के ठिकानों पर ED की छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच में फिर से छापेमारी की। एजेंसी ने कोलकाता में उनके घर समेत दो ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। यह कार्रवाई अधिकारियों के मुताबिक शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़ी है। अधिकारियों ने बताया कि यह कदम इसलिए उठाया गया क्योंकि पार्थ चटर्जी तीन बार पूछताछ के लिए ED के सामने पेश नहीं हुए। एजेंसी इस मामले में उनकी भूमिका और पैसों के लेनदेन की जांच कर रही है।

संसद परिसर में चर्चा करते दिखे पीएम मोदी और राहुल गांधी; ज्योतिबा फुले को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे दोनों नेता

महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर संसद परिसर में बने प्रेरणा स्थल पर श्रद्धांजलि का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी पहुंची। कार्यक्रम में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी थे, जहां वे करीब 2 मिनट तक पीएम मोदी से चर्चा करते नजर आए।

इनके अलावा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राज्यसभा के पूर्व उपसभापति हरिवंश समेत कई सांसदों ने भी ज्योति बा को श्रद्धांजलि दी।

महाराष्ट्र के ठाणे में आग से 35 झोपड़ियां जलकर राख, तीन लोगों की मौत, कई सिलेंडर भी फटे

महाराष्ट्र के ठाणे की एक झुग्गी बस्ती में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। इस आग की वजह से कई LPG सिलेंडर भी फट गए। मीरा भायंदर नगर निगम (MBMC) के मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रकाश बोराडे ने PTI को बताया कि शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे मीरा भायंदर के नवघर इलाके में इंद्रलोक झुग्गी बस्ती में यह आग लगी।

आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं, क्योंकि आग तेजी से घास-फूस और कपड़ों से बनी अस्थायी झोपड़ियों की घनी बस्ती में फैल गई थी। इस घटना में करीब 30 से 35 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। आग के दौरान कई गैस सिलेंडर भी फट गए। अधिकारी ने बताया कि फायर ब्रिगेड ने मौके से 24 सिलेंडर सुरक्षित निकाल लिए, जिनमें से कुछ भरे हुए थे और कुछ खाली।

बोराडे ने बताया कि आग पर काबू पाने से पहले अग्निशमन कर्मियों को करीब एक घंटे तक जूझना पड़ा। तीनों शव बुरी तरह जल चुके थे, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया था। शवों को पोस्टमार्टम के लिए एक सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।

महाराष्ट्र के हिंगोली, नांदेड़, परभणी में 4.7 तीव्रता का भूकंप

महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के कुछ हिस्सों में 4.7 तीव्रता का भूकंप, नांदेड़ और परभणी में भी झटके महसूस हुए। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।

जनगणना के पहले 10 दिनों में 5.72 लाख लोगों ने सेल्फ एन्यूमरेशन किया

जनगणना-2027 के पहले 10 दिनों में 5.72 लाख लोगों ने सेल्फ एन्यूमरेशन (खुद ऑनलाइन जानकारी भरना) किया है। यह सुविधा 1 से 15 अप्रैल तक 15 दिनों के लिए उपलब्ध है, जिसके बाद 16 अप्रैल से घर-घर सत्यापन शुरू होगा।

पहली बार पूरी जनगणना डिजिटल हो रही है। रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया के मुताबिक यह डिजिटल पहल में बढ़ती भागीदारी दिखाता है।

तेलंगाना नक्सलमुक्त हुआ, 42 माओवादियों ने सरेंडर किया

तेलंगाना में शुक्रवार को 42 माओवादियों ने सरेंडर किया। इनमें माओवादियों का अंतिम कमांडर सोढ़ी केशा भी शामिल हैइनके साथ 36 हथियार, गोलियां और 800 ग्राम सोना भी सौंपा गया। इसके बाद डीजीपी बी. शिवधर रेड्डी ने कहा कि राज्य अब पूरी तरह नक्सलमुक्त हो गया है। 2024 से अब तक 761 माओवादी सरेंडर कर चुके हैं। सरकार उन्हें आर्थिक मदद और पुनर्वास सुविधा दे रही है।

आंध्र प्रदेश में युवक ने नाबालिग लड़की की गला रेतकर हत्या की, सगाई से नाराज था

आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले के अग्रहारम इलाके में एक 19 साल के युवक ने 17 साल की नाबालिग लड़की की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पहले लड़की को रिश्ते का प्रस्ताव दिया था, जिसे उसने ठुकरा दिया था। जब आरोपी को यह पता चला कि लड़की की सगाई होने वाली है, तो उसने गुस्से में उसके घर पहुंचकर हमला कर दिया।

घटना के समय लड़की घर पर अकेली थी, जबकि उसके माता-पिता खेतों में काम करने गए थे। पड़ोसियों की सूचना पर परिवार वाले उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी वेंकटेश्वरलू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

चुनाव आयोग ने चेन्नई पुलिस कमिश्नर का ट्रांसफर किया

चुनाव आयोग ने ग्रेटर चेन्नई के पुलिस कमिश्नर ए. अरुण का ट्रांसफर कर दिया है। उनकी जगह 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिन दिनेश को नियुक्त किया गया है। आयोग ने निर्देश दिया है कि विधानसभा चुनाव समाप्त होने तक अरुण को चुनाव से जुड़े किसी भी कार्य में तैनात न किया जाए।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *