भास्कर अपडेट्स:  हरियाणा के अंबाला में 2 किलो से ज्यादा विस्फोटक के साथ 3 युवक गिरफ्तार
टिपण्णी

भास्कर अपडेट्स: हरियाणा के अंबाला में 2 किलो से ज्यादा विस्फोटक के साथ 3 युवक गिरफ्तार

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हरियाणा के अंबाला में पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से करीब 2 किलो से ज्यादा RDX जैसा विस्फोटक बरामद हुआ है।

STF के डिप्टी सुपरिटेंडेंट अमन कुमार के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन युवक मोटरसाइकिल पर बरारा से अंबाला की ओर विस्फोटक लेकर आ रहे हैं।

सूचना मिलने के बाद STF ने बरारा–सढौरा रोड पर बैरिकेड लगाकर रास्ता बंद कर दिया और सुरक्षा के लिए ट्रैफिक को दूसरी तरफ मोड़ दिया गया।

जब तीनों युवक मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचे, तो पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके बैग से करीब 2 किलो विस्फोटक मिला।

शुरुआती जांच में तीनों की पहचान मेरठ (उत्तर प्रदेश), अजमेर (राजस्थान) और अंबाला जिले के कबांसी गांव के रहने वालों के रूप में हुई है। उनकी उम्र लगभग 20 से 25 साल के बीच बताई जा रही है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *