
भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस मोनालिसा ने भी अपने घर में धूम–धाम से बप्पा का स्वागत किया. गणेश चतुर्थी मनाते हुए उन्होंने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं और जमकर इसपर अपना प्यार बरसा रहे हैं.

वायरल तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस गणपति बप्पा के सामने हाथ जोड़कर बैठी हैं. हाथों में मेहंदी लगाए, पीली साड़ी और खुले बालों में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही हैं. गणेश जी की मूर्ति और मंडप का डेकोरेशन भी कमाल का लग रहा है.

पॉपुलर अदाकारा काजल राघवानी ने भी अपने घर में बप्पा का स्वागत किया और पूरे श्रद्धा भाव से उनकी पूजा अर्चना की. इसकी तस्वीर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की है. व्हाइट कलर के कुर्ती में एक्ट्रेस का सादगी भरा लुक फैंस का दिल जीत रहा है.

भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस निधि झा ने गणेश चतुर्थी के खास मौके पर एक खूबसूरत तस्वीर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट की. इस वायरल फोटो में वो पारंपरिक अंदाज में नजर आ रही हैं. तस्वीर में एक्ट्रेस अपने घर के फर्श पर बैठी हुई दिख रही हैं और उनके पीछे बेहद सुंदर गणपति बप्पा की मूर्ति रखी है. वह हाथ जोड़कर भगवान गणेश को नमन कर रही हैं और कैमरे की तरफ मुस्कुराते हुए देख रही हैं.

एक्ट्रेस ने हरे रंग की साड़ी पहनी हुई है जो उन पर काफी अच्छी लग रही है. इसके साथ ही उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा हुआ है और हाथों में हरे रंग की चूड़ियां पहनी हैं, जो उनके लुक को और भी पारंपरिक बना रही है. खास बात यह है कि फोटो में उनके दो प्यारे पालतू डॉग्स भी नजर आ रहे हैं, जो उनके पास बैठकर इस खास पल का हिस्सा बन रहे हैं. फोटो के साथ निधि ने एक दिल को छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा, ‘भगवान गणेश हमें चुनौतियों पर विजय पाने की शक्ति, सही चुनाव करने की बुद्धि और सकारात्मकता फैलाने का प्रेम प्रदान करें’. निधि की इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं.

आइटम सॉन्ग क्वीन सीमा सिंह भी गणेश चतुर्थी न रंग में रंगी. परिवार संग उन्होंने बप्पा की पूजा की और अपने फोटोज फैंस संग शेयर किया है. उन्होंने भी इस मौके पर येलो साड़ी कैरी की थी जो उनपर खूब जच रही है. इस फोटो में उनके साथ उनके पति और उनका बेटा नजर आ रहा है.

भोजपुरी इंडस्ट्री की हसीना अंजना सिंह का भी फोटो खूब वायरल हो रहा है. एक्ट्रेस ने अपने घर में गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित कर धूमधाम से गणेश चतुर्थी का उत्सव मनाया. पीली साड़ी, गहने और बालों में फूल लगाए अंजना सिंह बला की खूबसूरत लग रही हैं. बप्पा के सामने शीश झुकाकर उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब प्यार कमा रही है.

भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन में गणपति की वीडियो पोस्ट की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, गणपति बप्पा मोरया.
Published at : 28 Aug 2025 07:39 AM (IST)









