मंडी में चलती कार से बाहर निकलकर शराब पी, VIDEO:  साथी ने खिड़की से बाहर झांककर जलाई सिगरेट, दिल्ली नंबर की गाड़ी – Mandi (Himachal Pradesh) News
टिपण्णी

मंडी में चलती कार से बाहर निकलकर शराब पी, VIDEO: साथी ने खिड़की से बाहर झांककर जलाई सिगरेट, दिल्ली नंबर की गाड़ी – Mandi (Himachal Pradesh) News

Spread the love



चलती कार से बाहर निकलकर शराब और सिगरेट पीते युवक।

हिमाचल प्रदेश के मंडी में चलती कार के सनरूफ से बाहर निकलकर युवकों का शराब पीने का वीडियो वायरल है। घटना किरतपुर-मनाली फोरलेन पर पंडोह के कैंची मोड़ के पास की है। रविवार को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दिल्ली नंबर की कार (DL-10CZ-5714) में सवार युवक खत

.

वीडियो में एक युवक सनरूफ से बाहर निकलकर शराब पीता नजर आ रहा है। साथ ही अन्य युवक खिड़की से बाहर झांककर सिगरेट पी रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि कुछ पर्यटक देवभूमि की संस्कृति और मर्यादा का उल्लंघन कर रहे हैं। यह घटना न केवल कानून की अवहेलना है, बल्कि हिमाचल की छवि को भी नुकसान पहुंचा रही है।

स्थानीय नागरिकों ने चिंता जताई है कि ऐसी हरकतें सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के लिए खतरा हैं। उन्होंने पर्यटन सीजन के दौरान पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *