मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ समेत 4 राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट:  MP और UP को जोड़ने वाला हाईवे बंद; सिंगरौली में 7 इंच बारिश, आज स्कूलों में छुट्‌टी
टिपण्णी

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ समेत 4 राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट: MP और UP को जोड़ने वाला हाईवे बंद; सिंगरौली में 7 इंच बारिश, आज स्कूलों में छुट्‌टी

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Rainfall LIVE Photos Update; Bihar Himachal Flood | Uttarakhand Mumbai Rajasthan Delhi MP Rain Alert

नई दिल्ली1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मौसम विभाग ने आज मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, कोंकण-गोवा के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इनके अलावा ओडिशा, झारखंड, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पूर्वी राजस्थान, मराठवाड़ा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

दरअसल बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर अगले 24 घंटों में पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों और उससे सटे उत्तरी ओडिशा, झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ सकता है। इससे शनिवार सुबह तक दक्षिण बंगाल के जिलों में भारी बारिश होगी।

मध्यप्रदेश में शुक्रवार को भी तेज बारिश का दौर रहा। सिंगरौली में 7 इंच बारिश दर्ज की गई। इसके चलते सिंगरौली के स्कूलों में शनिवार को छुट्‌टी रहेगी।

अशोकनगर के चंदेरी में राजघाट डैम के 12 गेट खोले गए। इससे यहां पुल पर 8 फीट तक पानी भर गया। मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश को जोड़ने वाला हाईवे बंद है। हाईवे पर दोनों ओर लंबी कतारें लगी हुई हैं।

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर जारी है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) के मुताबिक राज्य में शुक्रवार शाम तक लगभग 221 सड़कें, 36 बिजली के ट्रांसफार्मर और 152 जलापूर्ति योजनाएं बंद रहीं।

देशभर में बाढ़ और बारिश की तस्वीरें…

कोलकाता में पिछले 24 घंटों से हो रही बारिश से सड़कें लबालब भर गई हैं। इसी सड़क से इक्का गाड़ी निकालता एक चालक।

कोलकाता में पिछले 24 घंटों से हो रही बारिश से सड़कें लबालब भर गई हैं। इसी सड़क से इक्का गाड़ी निकालता एक चालक।

प्रयागराज में गंगा-यमुना उफान पर हैं। अंडरब्रिज से निकलते समय गाड़ियों में पानी भर गया।

प्रयागराज में गंगा-यमुना उफान पर हैं। अंडरब्रिज से निकलते समय गाड़ियों में पानी भर गया।

25 जुलाई को किस राज्य में कितनी बारिश हुई, मैप से जानिए…

बीते दिन देश के प्रमुख शहरों में हुई बारिश के आंकड़े…

राज्यों में मौसम का हाल…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *