Last Updated:
नई दिल्ली के लाल किला ग्राउंड पर लवकुश रामलीला कमेटी की रामलीला में दहन के लिए तैयार किए जा रहे रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों में पानी भर गया और लाखों रुपये का नुकसान हो गया. दशहरा के दिन बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल राम बनकर रावण के पुतले का दहन करेंगे. हालांकि इन पुतलों को ठीक करने का काम तेजी से चल रहा है.
रावण, मेघनाद, कुंभकर्ण के पुतलों में बारिश से भरा पानी.. Ramleela Ravana Effigy: दिल्ली-एनसीआर में हुई मूसलाधार बारिश ने दशहरा पर होने वाले सेलिब्रेशन की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. भारी बारिश के चलते दिल्ली में होने वाली एतिहासिक रामलीला में 2 अक्टूबर को होने वाले रावण दहन के लिए तैयार किए जा रहे पुतलों में पानी भर गया और लाखों रुपये का नुकसान हो गया. सबसे खास बात है कि दशहरा के दिन रावण का वध करने के लिए इस रामलीला में बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल आने वाले हैं, जो राम बनकर रावण के पुतले की नाभि में तीर मारेंगे.
उन्होंने बताया कि ग्राउंड में लगभग तैयार हो चुके रावण कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों को इस बारिश से काफी नुकसान हुआ है. फिलहाल मैदान में मौजूद कारीगर इन पुतलों को ठीक करने के लिए जुट गए हैं और बहुत हद तक इन्हें सही किया जा रहा है. हालांकि सबसे बड़ा डर ये भी है कि कहीं फिर से बारिश न हो जाए क्योंकि हमेशा की तरह दशहरा से एक दिन पहले ही लीला ग्राउंड में कल यानि बुधवार को रावण कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों को लगा दिया जाएगा.
बता दें कि दशहरा पर इन सभी पुतलों का दहन किया जाएगा. इन पुतलों को जलाया जाता है ऐसे में इनमें ऐसा मेटेरियल लगाया जाता है कि एक बार आग लगते ही ये पुतले एकदम से आग पकड़ लें और धूं-धूं की जलने लगें लेकिन मंगलवार को सुबह 11 बजे से अचानक शुरू हुई बारिश ने सभी को परेशान कर दिया. ऐसे में खुले मैदान में हो रही रामलीलाओं के अलावा लाल किला परिसर में लेटे पड़े रावण, मेघनाद और कुम्भकर्ण के पुतले बारिश के पानी से भीग गए.

अमर उजाला एनसीआर में रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत करने वाली प्रिया गौतम ने हिंदुस्तान दिल्ली में संवाददाता का काम किया. इसके बाद Hindi.News18.com में वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर काम कर रही हैं. हेल्थ एंड लाइफस्…और पढ़ें
अमर उजाला एनसीआर में रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत करने वाली प्रिया गौतम ने हिंदुस्तान दिल्ली में संवाददाता का काम किया. इसके बाद Hindi.News18.com में वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर काम कर रही हैं. हेल्थ एंड लाइफस्… और पढ़ें








