मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:  अमेरिका ने ईरान पर हमला किया, 7 बी-2 बॉम्बर समेत 125 फाइटर जेट भेजे; पहलगाम के आतंकियों को पनाह देने वाले अरेस्ट
टिपण्णी

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: अमेरिका ने ईरान पर हमला किया, 7 बी-2 बॉम्बर समेत 125 फाइटर जेट भेजे; पहलगाम के आतंकियों को पनाह देने वाले अरेस्ट

Spread the love


6 घंटे पहलेलेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर इजराइल-ईरान जंग की रही। अमेरिका ने ईरान के 3 न्यूक्लियर साइट्स पर हमले किए। एक खबर 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले से जुड़ी रही।

सिर्फ मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में…

⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का रिजल्ट आएगा। इनमें गुजरात की 2 और केरल, पंजाब और पश्चिम बंगाल की 1-1 सीट शामिल हैं।
  2. गृह मंत्री अमित शाह सेंट्रल जोनल काउंसिल की 25वीं मीटिंग में शामिल होने वाराणसी जाएंगे। इसमें UP, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के CM भी शामिल होंगे।
  3. ईरान के विदेश मंत्री मॉस्को का दौरा करेंगे। वे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से बातचीत करेंगे।
  4. भारत Vs इंग्लैंड, पहले टेस्ट का चौथा दिन। दोपहर 3:30 बजे से हेंडिग्ले क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।

📰 कल की बड़ी खबरें…

1. अमेरिका ने ईरान के 3 एटमी ठिकानों पर बमबारी की, 14,000 किलो के दर्जनभर बम गिराए

सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावे के मुताबिक, यह फुटेज फोर्डो न्यूक्लियर साइट पर हमले का है। हमले के बाद ट्रम्प ने अमेरिकी जनता को संबोधित किया।

सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावे के मुताबिक, यह फुटेज फोर्डो न्यूक्लियर साइट पर हमले का है। हमले के बाद ट्रम्प ने अमेरिकी जनता को संबोधित किया।

अमेरिका ने ईरान के 3 एटमी ठिकानों फोर्डो, नतांज और इस्फहान पर 13,608 किलो के दर्जनभर बंकर बस्टर बम गिराए। इसे ‘ऑपरेशन मिडनाइट हैमर’ नाम दिया गया। जिसमें सात स्टील्थ B-2 बॉम्बर्स, रिफ्यूलिंग और फाइटर जेट समेत 125 से ज्यादा विमान शामिल थे। इस्फहान और नतांज पर 30 टॉमहॉक क्रूज मिसाइलें भी दागी गईं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान पर हमले के 3 घंटे बाद संबोधन दिया। उन्होंने कहा- ईरान अब शांति कायम करे, वरना उस पर और बड़े हमले किए जाएंगे।

अमेरिकी हमले के जवाब में ईरान ने इजराइल के 14 शहरों पर मिसाइलें दागीं। 13 जून से जारी इजराइल-ईरान संघर्ष में 657 लोगों की मौत हुई है और 2000 से ज्यादा घायल हैं। हालांकि, ईरान की हेल्थ मिनिस्ट्री ने सिर्फ 430 नागरिकों के मारे जाने और 3,500 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। वहीं, इजराइल में 21 जून तक 24 लोग मारे गए हैं, जबकि 900 से ज्यादा घायल हुए हैं।

ईरान की संसद में तेल-गैस का रास्ता रोकने के प्रस्ताव को मंजूरी: ईरान की संसद ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। हालांकि, इस फैसले को अंतिम मंजूरी ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल देगी। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अरब सागर को फारस की खाड़ी से जोड़ता है। यह ओमान की खाड़ी, ओमान, ईरान, पाकिस्तान और UAE के बीच है। यहां से दुनिया का 20% तेल और नेचुरल गैस सप्लाई होता है। अगर यह रास्ता बंद होता है तो दुनिया भर में तेल की कीमत बढ़ जाएगी। पढ़ें पूरी खबर…

2. पहलगाम हमला- आतंकियों को पनाह देने वाले 2 गिरफ्तार; NIA ने पहलगाम से अरेस्ट किया पहलगाम आतंकी हमले के 2 महीने बाद नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने 2 स्थानीय लोगों को गिरफ्तार किया है। इन्होंने हमले को अंजाम देने वाले तीन आतंकियों को पनाह दी थी। परवेज अहमद और बशीर अहमद जोठार ने आतंकियों को हिल पार्क स्थित एक झोपड़ी में ठहराया था। उन्हें खाना और अन्य सुविधाएं मुहैया कराई थीं। पूछताछ में दोनों ने आतंकियों की पहचान बताई और यह भी पुष्टि की कि वे पाकिस्तानी नागरिक थे।

जांच में 3 आतंकियों के नाम सामने आए थे: 24 अप्रैल को अनंतनाग पुलिस ने 3 स्केच जारी किए। इसमें 3 आतंकियों के नाम थे, अनंतनाग का आदिल हुसैन ठोकर, हाशिम मूसा उर्फ सुलेमान और अली उर्फ तल्हा भाई। मूसा और अली पाकिस्तानी हैं। फिलहाल यह साफ नहीं हुआ है कि NIA ने जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उन्होंने इन्हीं 3 आतंकियों के नाम उजागर किए हैं या किन्हीं और आतंकियों के। पढ़ें पूरी खबर…

3. DGCA की एअर इंडिया को चेतावनी- लाइसेंस कैंसिल कर देंगे; एयरलाइन ने उड़ानों की संख्या घटाई डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने एअर इंडिया को चेतावनी दी है। DGCA ने कहा कि अगर फ्लाइट ऑपरेशन में गड़बड़ियां जारी रहीं, तो एयरलाइन का लाइसेंस सस्पेंड किया जा सकता है। यह कदम पायलट ड्यूटी शेड्यूलिंग और निगरानी में लगातार उल्लंघन के कारण उठाया गया है। इसके बाद एअर इंडिया ने सिंगापुर की दो फ्लाइट सस्पेंड कर दी हैं। वहीं 19 घरेलू रूट पर फ्लाइट्स की संख्या घटा दी है।

पढ़ें पूरी खबर…

4. राजस्थान में दिल्ली-गुजरात नेशनल हाईवे पर पानी भरा; मानसून 2 दिन में पूरे देश को कवर करेगा

राजस्थान के भीलवाड़ा में जान जोखिम में डालकर सड़क पार करते लोग। उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में छत से पानी का रिसाव।

राजस्थान के भीलवाड़ा में जान जोखिम में डालकर सड़क पार करते लोग। उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में छत से पानी का रिसाव।

राजस्थान में तेज बारिश की वजह से कई नदियां उफान पर हैं। सिरोही जिले में दिल्ली-गुजरात नेशनल हाईवे पर पानी भर गया। वहीं मध्य प्रदेश के चित्रकूट में बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून 4 राज्यों को छोड़कर देशभर में पहुंच चुका है। 24 जून तक दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर पहुंच सकता है।

पढ़ें पूरी खबर…

5. लीड्स टेस्ट-भारत दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 90 रन , इंग्लैंड ने पहली पारी में 465 रन बनाए

ब्रायडन कार्स ने भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल को जैमी स्मिथ के हाथों कैच कराया।

ब्रायडन कार्स ने भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल को जैमी स्मिथ के हाथों कैच कराया।

भारत तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के पहले टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड से 96 रन आगे हैं। टीम ने रविवार को दूसरी पारी में दो विकेट पर 90 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम को पहली पारी में 6 रन की बढ़त मिली। लीड्स में बारिश के कारण जल्दी स्टंप्स कर दिया गया।

मैच के हाईलाइट्स: केएल राहुल 47 और कप्तान शुभमन गिल 6 रन पर नाबाद लौटे। साई सुदर्शन 30 और यशस्वी जायसवाल 4 रन बनाकर आउट हुए। बेन स्टोक्स ने डेब्यू मैच खेल रहे साई सुदर्शन को दोनों पारियों में पवेलियन भेजा। इससे पहले इंग्लैंड पहली पारी में 465 रन पर ऑलआउट हो गई। ओली पोप 106, हैरी ब्रूक 99 और बेन डकेट 62 रन बनाकर आउट हुए। जैमी स्मिथ ने 40 और क्रिस वोक्स ने 38 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट झटके। भारतीय टीम ने पहली पारी में 471 रन बनाए थे। पढ़ें पूरी खबर…

6. सलमान खान बोले- ब्रेन एनेयूरिज्म, AV मालफॉर्मेशन से जूझ रहा, इसमें दिमाग की नस फूलती है

सलमान खान ने कपिल के शो में बताया कि कई शारीरिक समस्याओं के बावजूद वह काम कर रहे हैं।

सलमान खान ने कपिल के शो में बताया कि कई शारीरिक समस्याओं के बावजूद वह काम कर रहे हैं।

सलमान खान के ब्रेन में एनेयूरिज्म है और AV मालफॉर्मेशन है। एनेयूरिज्म एक ऐसी स्थिति है, जिसमें ब्रेन की नस फूल जाती है और फटने की स्थिति में जानलेवा स्ट्रोक हो सकता है। यह बात खुद सलमान खान ने कपिल शर्मा के शो में बताई। सलमान ने कहा कि वो आज भी गंभीर मेडिकल कंडीशन्स के साथ काम कर रहे हैं। हम रोज हड्डियां तुड़वा रहे हैं। पसलियां टूट चुकी हैं। इन सबके बावजूद काम कर रहा हूं।

AV मालफॉर्मेशन क्या है: यह एक ऐसी कंडीशन है, जिसमें दिमाग या रीढ़ की हड्डी में नसें असामान्य तरीके से जुड़ी होती हैं। इससे खून का बहाव और ऑक्सीजन की सप्लाई ब्लॉक हो सकती है। सलमान ने अपनी बीमारी ट्राइजेमिनल न्यूरेल्जिया के बारे में पहली बार 2017 में दुबई में फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ के प्रमोशन के दौरान बताया था। यह एक न्यूरोलॉजिकल समस्या है, जिसमें चेहरे की नस में तेज दर्द होता है। पढ़ें पूरी खबर…

7. गांगुली भारतीय टीम के कोच बनना चाहते हैं, बोले- पहले समय नहीं था अब तैयार हूं

सौरव गांगुली ने 1992 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। 2008 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था।

सौरव गांगुली ने 1992 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। 2008 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था।

पूर्व भारतीय कप्‍तान सौरव गांगुली टीम इंडिया का कोच बनने के लिए तैयार हैं। गांगुली ने PTI को दिए इंटरव्यू में कहा- मैं अभी 50 साल का हूं और मौका मिलने पर भारतीय टीम का कोच बनने को तैयार हूं। उन्होंने राजनीति में आने से साफ इनकार कर दिया। इसके अलावा गौतम गंभीर की कोचिंग पर भी बात की।

2019 से 2022 तक BCCI के अध्यक्ष रहे: गांगुली ने 2000 से 2005 तक नेशनल टीम की कप्तानी की और बाद में 2019 से 2022 तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के 35वें अध्यक्ष रहे। इससे पहले, वे 2015 से 2019 तक बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्‍यक्ष रहे। पढ़ें पूरी खबर…

🎭 आज का कार्टून

⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. नेशनल: शाह बोले- बारिश में भी नक्सलियों को सोने नहीं देंगे: चर्चा की जरूरत नहीं, चलता रहेगा ऑपरेशन; रायपुर में NFSU कैंपस का किया शिलान्यास (पढ़ें पूरी खबर)
  2. गुजरात: पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग हुई: 81 लाख लोगों ने वोटिंग की; काउंटिंग 25 जून को (पढ़ें पूरी खबर)
  3. बिजनेस: 25 जून बाजार के लिए अहम, रिवर्सल दिख सकता है: एक्सपर्ट से जानें ट्रेडिंग के लिए खास-समय और लेवल; 5 फैक्टर्स तय करेंगे बाजार की चाल (पढ़ें पूरी खबर)
  4. बिजनेस: इस हफ्ते बाजार में 17 नए IPO ओपन होंगे: इनमें 6 मेनबोर्ड IPO; मिनिमम ₹14,800 से शुरू कर सकते हैं निवेश (पढ़ें पूरी खबर)
  5. इंटरनेशनल: अमेरिका ने 3 भारतीय कर्मचारियों का H-1B वीजा रद्द किया: अबू धाबी एयरपोर्ट से वापस भेजा, अनुमति से ज्यादा समय के लिए भारत में रुके थे (पढ़ें पूरी खबर)
  6. क्राइम: कैब में महिला पायलट का यौन शोषण: मुंबई में ड्राइवर समेत 3 पर FIR; टैक्सी का रूट बदलकर 2 को बैठाया, एक ने बैडटच किया (पढ़ें पूरी खबर)
  7. इंटरनेशनल: दुनिया की सबसे बड़ी लॉजिस्टिक्स-कंपनी FedEx के संस्थापक का निधन: फ्रेडरिक ने 80 साल की उम्र में आखिरी सांस ली; सैनिक से बिजनेसमैन बने थे (पढ़ें पूरी खबर)

🗣️ बयान जो चर्चा में है…

😲 खबर हटके…

बिजनेसमैन ने 1 साल की बेटी को रॉल्स रॉयस गिफ्ट की

दुबई में बसे भारतीय बिजनेसमैन सतीश सैनपाल ने बेटी को पहले जन्मदिन पर रॉल्स रॉयस गिफ्ट की। मेटैलिक पिंक रंग की ये कार कस्टम मेड है। सतीश की बेटी का नाम इजाबेला है, कार के इंटीरियर से लेकर सीट्स तक सब पिंक थीम में डिजाइन की गई हैं। सीट्स पर इजाबेला के नाम के इनीशियल्स भी उकेरे गए हैं।​​​​

📸 फोटो जो खुद में खबर है

🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

  1. अमेरिका को खुली जंग में क्यों उतरना पड़ा: ईरान पर बंकर बस्टर बमों की पूरी खेप कैसे बरसा दी, अब आगे क्या; 5 सवालों के जवाब
  2. मृत्युदंड: मारना था बहन का बच्चा, मार दिया अपना बेटा: बहन-जीजा ने जेल से छुड़ाया उन्हें मारा, उनकी बेटी भी नहीं छोड़ी, नागपुर फैमिली मर्डर पार्ट-3
  3. संडे जज्बात- 13 साल की रेप विक्टिम को बेटी बनाया: वो पूछती-मुझे उल्टी-दर्द क्यों हो रहा; मैं कैसे बताती कि उसे दरिंदों ने प्रेग्नेंट कर दिया
  4. ईरान में हॉस्टल-हॉस्पिटल पर हमले, दुकानें बंद, ATM खाली: भारत लौटे स्टूडेंट बोले- लगा था बच नहीं पाएंगे, हमारे दोस्त फंसे रह गए
  5. ईरान-इजराइल जंग से भास्कर: जहां भारतीय आबादी, वहां भी गिरीं ईरानी मिसाइलें: लोग बोले- अभी तो सेफ हैं, ऐसा ही चला तो भारत लौट जाएंगे
  6. आज का एक्सप्लेनर: क्या ईरान पर हमला करके फंस गए नेतन्याहू; रोज ₹6,000 करोड़ खर्च, ईरानी मिसाइलों ने चौंकाया
  7. हनीमून मर्डर का न तो प्रत्यक्षदर्शी, न ही सीसीटीवी फुटेज: डीएनए, कॉल डिटेल, जीपीएस ट्रैकर और हथियार; ये अहम सबूत राज-सोनम को सजा दिलाएंगे

🌍 करेंट अफेयर्स

⏳आज के दिन का इतिहास

🌦️ मौसम का मिजाज

मेष राशि वालों के लिए आज सरकारी काम पूरे होने का समय है। कर्क राशि वालों को प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने में सफलता मिल सकती है। जानिए आज का राशिफल…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *