मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:  कोलकाता छात्रा गैंगरेप- आरोपियों के पैर पकड़कर गिड़गिड़ाई थी पीड़िता; अहमदाबाद रथयात्रा में हाथी बेकाबू; ईरान को ₹2.5 लाख करोड़ देगा अमेरिका
टिपण्णी

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: कोलकाता छात्रा गैंगरेप- आरोपियों के पैर पकड़कर गिड़गिड़ाई थी पीड़िता; अहमदाबाद रथयात्रा में हाथी बेकाबू; ईरान को ₹2.5 लाख करोड़ देगा अमेरिका

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • Dainik Bhaskar Morning News Brief; Jagannath Rath Yatra | Kolkata Gang Rape

17 घंटे पहलेलेखक: शुभांक शुक्ला, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर कोलकाता गैंगरेप केस से जुड़ी रही। लॉ कॉलेज की छात्रा का वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी गई। दूसरी बड़ी खबर अहमदाबाद में जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर रही। यहां एक हाथी बेकाबू हो गया, जिससे भगदड़ मच गई।

सिर्फ मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में…

⏰ आज का प्रमुख इवेंट, जिस पर रहेगी नजर…

  • भारतीय महिला टीम इंग्लैंड में पांच मैचों की T20 सीरीज खेलेगी। आज पहला मैच होगा।

📰 कल की बड़ी खबरें…

1. पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकली, भगवान आज गुंडीचा मंदिर पहुंचेंगे; अहमदाबाद में हाथी बेकाबू हुआ

सबसे पहले भगवान बलभद्र का रथ खींचा गया। इसके बाद सुभद्रा और जगन्नाथ के रथ खींचे गए।

सबसे पहले भगवान बलभद्र का रथ खींचा गया। इसके बाद सुभद्रा और जगन्नाथ के रथ खींचे गए।

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरुआत हुई। भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ करीब 3 किलोमीटर दूर आज गुंडिचा मंदिर पहुंचेंगे। ये उनकी मौसी का घर है। 5 जुलाई को भगवान जगन्नाथ भाई-बहन के साथ मुख्य मंदिर लौटेंगे।

भगवान जगन्नाथ को पहली बार गार्ड ऑफ ऑनर: पुरी के अलावा देश भर में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्राएं निकाली गईं। अहमदाबाद में रथयात्रा शुरू होने से पहले भगवान जगन्नाथ को पहली बार गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे। वहीं, अहमदाबाद में रथ यात्रा में एक हाथी बेकाबू हो गया और 100 मीटर तक भागा। जिससे भगदड़ मच गई। हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया है।

पढ़ें पूरी खबर…

2. कोलकाता के लॉ कालेज में छात्रा से गैंगरेप, पीड़िता बोली- आरोपियों के पैर पकड़कर गिड़गिड़ाई

पश्चिम बंगाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।

पश्चिम बंगाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।

कोलकाता के साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज में एक छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें मोनोजीत मुख्य आरोपी है। बाकी के दो कॉलेज छात्र हैं। तीनों आरोपियों को कोर्ट ने 10 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेजा दिया है। भाजपा ने मोनोजीत​​​​​​ के तृणमूल कांग्रेस (TMC) के छात्र संगठन से जुड़े होने का दावा किया। TMC ने इसे माना, लेकिन कहा कि मोनोजीत एक्टिव मेंबर नहीं है।

आरोपियों ने वीडियो बनाया, वायरल करने की धमकी दी: FIR के मुताबिक, मोनोजीत ने पीड़िता को शादी का ऑफर दिया था; लेकिन उसने मना कर दिया था, क्योंकि लड़की पहले से ही रिलेशनशिप में थी। 25 जून को छात्रा जब काम से कॉलेज गई तो आरोपी उसे एक कमरे में ले गए और गेट बंद कर दिया। लड़की ने आरोपियों के पैर पकड़कर बाहर जाने का कहा, लेकिन आरोपी नहीं माने। उन्होंने शाम 7:30 बजे से रात 10 बजे तक रेप किया और वीडियो बनाया। आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा कि अगर घटना के बारे में किसी को बताया तो वीडियो पर वायरल कर देंगे।

पढ़ें पूरी खबर…

3. देशभर में सामान्य से 12% ज्यादा बारिश, केदारनाथ हाईवे पर लैंडस्लाइड, यात्री फंसे

देश के अब तक सामान्य से 12.3 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। 26 जून तक देश में सामान्य रूप से 134.3 मिमी होनी चाहिए थी, लेकिन 146.6 mm हो चुकी है। उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते केदारनाथ हाईवे एक बार फिर मुनकटिया इलाके में लैंडस्लाइड के कारण बंद हो गया। रास्ते पर लगातार पत्थर गिर रहे हैं। फंसे हुए यात्रियों को NDRF की टीम ने सुरक्षित निकाल लिया है।

जम्मू-कश्मीर के चार इलाकों में बादल फटे: जम्मू-कश्मीर के राजौरी, पुंछ, डोडा और कठुआ में बादल फटने से आई बाढ़ में 3 लोगों की मौत हो गई। गुजरात के अहमदाबाद, सूरत और नवसारी जिले में बीते 2 दिन से तेज बारिश का सिलसिला जारी है। सूरत के बाद अब अहमदाबाद में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। घरों में पानी भर गया है।

पढ़ें पूरी खबर…

4. ICC ने क्रिकेट के 6 नियमों में बदलाव किए, टेस्ट में 60 सेकेंड में ओवर शुरू करना होगा

यह फोटो हेंडिग्ले में 20 जून से 24 जून के बीच खेले गए भारत और इंग्लैंड के पहले टेस्ट मैच की है।

यह फोटो हेंडिग्ले में 20 जून से 24 जून के बीच खेले गए भारत और इंग्लैंड के पहले टेस्ट मैच की है।

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने सभी क्रिकेट फॉर्मेट के लिए 6 नियम बदले हैं। टेस्ट क्रिकेट में स्टॉप क्लॉक का इस्तेमाल होगा, 60 सेकंड में दूसरा ओवर शुरू करना होगा। सलाइवा का इस्तेमाल किए जाने पर गेंद बदलना अनिवार्य नहीं होगा। बदलाव तब होगा, जब गेंद की स्थिति में ज्यादा बदलाव होगा। कैच आउट की अपील पर अब LBW का रिव्यू भी लिया जाएगा।

13 जून को कैच पकड़ने के नियमों में बदलाव हुआ था: मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने 13 जून बाउंड्री पर कैच पकड़ने के नियमों में बदलाव किए थे। अब बाउंड्री के बाहर हवा में रहते हुए फील्डर गेंद को केवल एक बार छू पाएगा और इसके बाद कैच पूरा करने के लिए उसे बाउंड्री के अंदर आना होगा। अगर खिलाड़ी बाउंड्री के बाहर रहते हुए एक से अधिक बार गेंद टच करता है तो यह सिक्स होगा।

पढ़ें पूरी खबर…

5. ईरान को ₹2.5 लाख करोड़ देने की तैयारी में अमेरिका, सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम में इन्वेस्टमेंट करेगा

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने 24 जून को इजराइल-ईरान के बीच सीजफायर का ऐलान किया था। इजराइल-ईरान संघर्ष में 600 से ज्यादा मौतें हुई थीं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने 24 जून को इजराइल-ईरान के बीच सीजफायर का ऐलान किया था। इजराइल-ईरान संघर्ष में 600 से ज्यादा मौतें हुई थीं।

अमेरिका, ईरान को उसके सिविल एनर्जी प्रोडक्शन न्यूक्लियर प्रोग्राम को विकसित करने में मदद करने पर विचार कर रहा है। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने ईरान को करीब 2.5 लाख करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव दिया है, जिसके तहत ईरान यूरेनियम का संवर्धन किए बिना सिविल एनर्जी के लिए परमाणु कार्यक्रम शुरू कर सकता है।

अमेरिका सीधे पैसे नहीं देगा: अमेरिका का कहना है कि वह इस कार्यक्रम के लिए सीधे पैसे नहीं देगा, बल्कि उम्मीद है कि खाड़ी के दूसरे देश इसमें निवेश करेंगे। यह कदम अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता शुरू करने की कोशिश का हिस्सा बताया जा रहा है। सिविल एनर्जी प्रोडक्शन न्यूक्लियर प्रोग्राम ऐसा परमाणु कार्यक्रम होता है, जिसका इस्तेमाल सिर्फ बिजली या ऊर्जा बनाने के लिए किया जाता है, न कि हथियार बनाने के लिए।

पढ़ें पूरी खबर…

6. तेजस्वी बोले- चुनाव से पहले क्यों बना रहे वोटर लिस्ट, NDA गरीबों से वोटिंग राइट्स छीनना चाहती है

तेजस्वी यादव ने इलेक्शन कमीशन पर NDA सरकार को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया।

तेजस्वी यादव ने इलेक्शन कमीशन पर NDA सरकार को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया।

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इलेक्शन कमीशन और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘चुनाव आयोग अचानक से कहा रहा है कि जो वोटर लिस्ट बनी थी, उसे साइड कर दिया गया है। अब नई लिस्ट बनाई जाएगी। सवाल उठता है कि चुनाव से ठीक पहले आप वोटर लिस्ट क्यों बना रहे हैं। ये लोग चुनाव से पहले मतदाताओं की छंटनी करके सत्ता पक्ष को फायदा पहुंचाना चाहते हैं। क्या इतने कम दिनों में बिहार के सभी लोगों की वोटर लिस्ट बनेगी।

एक महीने में कैसे बनेगी वोटर लिस्ट: तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि नई वोटर्स लिस्ट केवल बिहार में बनाई जा रही है। पिछली बार हुआ था तो 2 साल लगे थे तो क्या ये अभी 1 महीने में बन जाएगी।

उन्होंने आगे कहा;-

QuoteImage

नीतीश जी डरे हुए हैं, इसलिए वो दिल्ली जाते हैं और चाहते हैं कि गरीबों का नाम वोटर लिस्ट से हट जाए। गरीबों के अधिकार को NDA छीनना चाहती है।

QuoteImage

पढ़ें पूरी खबर…

🎭 आज का कार्टून

⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. नेशनल: होसबाले बोले- संविधान की प्रस्तावना में सोशलिस्ट-सेक्युलर शब्दों पर बहस हो: इमरजेंसी के दौरान संसद की सहमति के बिना जोड़े गए (पढ़ें पूरी खबर)
  2. इंटरनेशनल: राजनाथ सिंह ने चीनी रक्षामंत्री को मधुबनी पेंटिंग गिफ्ट की: वन टु वन मीटिंग में कहा- सैनिकों की वापसी से जुड़े समझौते का पालन हो (पढ़ें पूरी खबर)
  3. यूटिलिटी: AC टेम्परेचर 20-28°C पर सेट करने का नियम अभी नहीं: सरकार ने कहा- 2050 के बाद यह संभव; पहले पावर मिनिस्टर बोले थे- जल्द नियम लागू होगा (पढ़ें पूरी खबर)
  4. नेशनल: ब्रिटेन का फाइटर जेट F-35B भारत में ही ठीक होगा: UK से 40 इंजीनियरों की टीम आएगी; केरल में 13 दिन पहले इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी (पढ़ें पूरी खबर)
  5. कंट्रोवर्सी: भाषा विवाद पर 5 जुलाई को उद्धव-राज की संयुक्त रैली: 20 साल बाद दोनों मंच पर साथ नजर आएंगे; उद्धव बोले- महाराष्ट्र में लैंग्वेज इमरजेंसी (पढ़ें पूरी खबर)
  6. नेशनल: SCO जॉइंट स्टेटमेंट- राजनाथ का साइन नहीं, जयशंकर का समर्थन: बोले- एक देश चाहता था बयान में आतंकवाद न आए, आप जानते हैं वो कौन है (पढ़ें पूरी खबर)
  7. नेशनल: अहमदाबाद प्लेन क्रैश-जांच टीम में UN अफसर शामिल नहीं होगा: सरकार ने संयुक्त राष्ट्र का प्रस्ताव ठुकराया; ब्लैक बॉक्स का डेटा रिकवर हुआ (पढ़ें पूरी खबर)

🗣️ बयान जो चर्चा में है…

😲 खबर हटके…

CM की कार में डीजल की जगह पानी डाला, काफिले की 19 गाड़ियों का भी यही हाल

बंद होने के बाद सभी कारों को धक्का लगाकर सड़क किनारे लगाया गया।

बंद होने के बाद सभी कारों को धक्का लगाकर सड़क किनारे लगाया गया।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव एक प्रोग्राम के लिए रतलाम जा रहे थे। एक पेट्रोल पंप में उनकी कार में डीजल की जगह पानी भर दिया गया। इसमें काफिले की 19 गाड़ियां शामिल हैं। कुछ दूर चलने के बाद सभी गाड़ियां एक-एक करके बंद हो गईं। फिर इंदौर से दूसरी गाड़ियां मंगाई गईं। पेट्रोल पंप को सील कर दिया गया है।

📸 फोटो जो खुद में खबर है

🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

🌍 करेंट अफेयर्स

⏳आज के दिन का इतिहास

📊 बाजार का हाल

🌦️ मौसम का मिजाज

वृष राशि के लोग अपनी बुद्धिमानी से सभी काम पूरे करेंगे। कर्क राशि वालों के रुके काम पूरे होने की संभावना है। जानिए आज का राशिफल…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *