- Hindi News
- National
- Dainik Bhaskar Morning News Brief; India Pakistan Crisis | EPF Interest Rate
9 मिनट पहलेलेखक: शुभांक शुक्ला, न्यूज ब्रीफ एडिटर
- कॉपी लिंक

नमस्कार,
कल की बड़ी खबर क्रिकेट जगत से जुड़ी रही। शुभमन टेस्ट के 5वें युवा कप्तान बने हैं। दूसरी बड़ी खबर भाजपा सांसद रामचंद्र जांगड़ा के विवादित बयान को लेकर रही। उन्होंने कहा कि पहलगाम में जिनका सिंदूर छीना गया, उनमें वीरांगना का भाव नहीं था।
सिर्फ मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में…

⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे।
- भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व वाला छठा डेलिगेशन यूरोप के 6 देशों की यात्रा पर जाएगा।
- पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ तुर्किये, ईरान, अजरबैजान और ताजिकिस्तान के दौरे पर जाएंगे।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ प्रोग्राम का 122वां एपिसोड प्रसारित होगा।
📰 कल की बड़ी खबरें…
1. केरल में समय से 8 दिन पहले पहुंचा मानसून, यह 16 साल में सबसे जल्दी

केरल में मानसून तय समय से 8 दिन पहले पहुंच गया। 16 साल में पहली बार इतनी जल्दी मानसून आया है। इससे पहले 2009 में यह 9 दिन पहले पहुंचा था। चार दिन से 40-50 किमी दूर अटका मानसून शुक्रवार की शाम आगे बढ़ा। एक हफ्ते में देश के दक्षिणी और पूर्वोत्तर राज्यों में, जबकि 4 जून तक मध्य और पूर्वी भारत को कवर कर सकता है।
8 जुलाई से पहले पूरे देश को कवर कर लेगा: आम तौर पर मानसून 1 जून को केरल पहुंचता है और 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेता है। यह 17 सितंबर के आसपास वापस लौटना शुरू करता है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह से वापस चला जाता है। मौसम एक्सपर्ट्स के मुताबिक, मानसून की शुरुआत की तारीख और सीजन के दौरान कुल बारिश के बीच कोई संबंध नहीं है। इसके जल्दी या देर से पहुंचने का मतलब यह नहीं है कि यह देश के अन्य हिस्सों को भी उसी तरह कवर करेगा।
2. पहलगाम पीड़ितों पर BJP सांसद जांगड़ा का विवादित बयान, बोले- जिनका सिंदूर छीना गया, उनमें वीरांगना का भाव नहीं था

BJP सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने हरियाणा के भिवानी में एक प्रोग्राम के दौरान विवादित बयान दिया।
पहलगाम आतंकी हमले पर अब हरियाणा से BJP के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अपना सुहाग खोने वाली महिलाओं में वीरांगना का भाव व जोश नहीं था, इसलिए 26 लोग गोली का शिकार बने। भाजपा सांसद ने कहा कि पर्यटक अगर प्रधानमंत्री की योजना अग्निवीर के तहत ट्रेनिंग लेते और सामना करते तो इतनी मौतें नहीं होतीं।
BJP नेता जांगड़ा ने कहा;-
अगर यात्रियों के हाथ में लाठी, डंडा कुछ भी होता और वे चारों तरफ से आतंकवादियों की तरफ दौड़ते, तो मैं दावा करता हूं कि शायद 5 या 6 लोगों की ही जान जाती, लेकिन तीनों आतंकवादी भी मारे जाते।

ऑपरेशन सिंदूर पर 3 और नेताओं के विवादित बयान…
11 मई: मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह ने भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक बयान दिया। शाह ने कहा- ‘उन्होंने कपड़े उतार-उतार कर हमारे हिंदुओं को मारा और मोदी जी ने उन्हीं की बहन भेजकर उनकी ऐसी की तैसी करा दी।
15 मई: यूपी के मुरादाबाद में सपा नेता रामगोपाल यादव ने विंग कमांडर व्योमिका सिंह के लिए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। कहा था- व्योमिका हरियाणा की जाटव हैं…, *** हैं। लेकिन भाजपा ने उन्हें राजपूत समझकर व्योमिका के बारे में कुछ नहीं कहा, जबकि मुसलमान होने पर भाजपा के MP के मंत्री ने कर्नल सोफिया कुरैशी को गाली दी।
16 मई: MP के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा देवड़ा ने जबलपुर में कहा, ‘प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देना चाहेंगे…और पूरा देश, देश की वो सेना, वो सैनिक…उनके चरणों में नतमस्तक है।’
3. 25 साल के शुभमन बने टेस्ट के 5वें युवा कप्तान, पंत होंगे उप-कप्तान

बल्लेबाज शुभमन गिल भारतीय टेस्ट टीम के नए कप्तान बनाए गए। वहीं, ऋषभ पंत उप-कप्तान चुने गए हैं। BCCI ने मुंबई में हुई मीटिंग में इसका ऐलान किया। साथ ही इंग्लैंड दौरे के लिए 18 सदस्यीय टीम की घोषणा भी हुई। 20 जून से शुरू हो रहे इंग्लैंड दौरे में भारत को 5 टेस्ट खेलने हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद टीम में साई सुदर्शन और करुण नायर को जगह मिली है। वहीं शार्दुल ठाकुर की टीम में वापसी हुई है।
गिल टेस्ट में 5वें सबसे युवा भारतीय कप्तान: 25 साल और 258 दिन की उम्र में गिल टेस्ट में भारत की कप्तानी करने वाले पांचवें सबसे युवा क्रिकेटर बन गए हैं। उनसे पहले मंसूर अली खान पटौदी (21 साल, 77 दिन), सचिन तेंदुलकर (23 साल, 169 दिन), कपिल देव (24 साल, 48 दिन) और रवि शास्त्री (25 साल, 229 दिन) हैं।
4. PF पर 8.25% ब्याज दर को वित्त मंत्रालय की मंजूरी, 7 करोड़ कर्मचारियों को ट्रांसफर होगी ब्याज की रकम
वित्त वर्ष 2024-25 के लिए PF अकाउंट में जमा राशि पर 8.25% ब्याज मिलेगा। वित्त मंत्रालय ने EPFO को इसके लिए मंजूरी दे दी। अब देश के 7 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों के PF अकाउंट में ब्याज की रकम ट्रांसफर की जाएगी। इससे पहले EPFO के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी ने 28 फरवरी को मीटिंग में 8.25% ब्याज दर बरकरार रखने का फैसला किया था। जो पिछले वित्त वर्ष में दी गई दर के बराबर है।
1 लाख पर 8,250 रुपए ब्याज मिलेगा: 8.25% ब्याज दर के हिसाब से अगर आपके EPF अकाउंट में 1 लाख रुपए जमा हैं, तो इस पर साल में 8,250 रुपए का ब्याज मिलेगा। वहीं PF अकाउंट में 1 अप्रैल 2024 तक (वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ओपनिंग बैलेंस) कुल 5 लाख रुपए जमा हैं। ऐसे में आपको 8.25% की ब्याज दर के हिसाब से 5 लाख पर 41,250 रुपए ब्याज के रूप में मिलेंगे।
5. दावा- एपल भारत में ही बनाएगी आईफोन, कंपनी अमेरिकी राष्ट्रपति के दबाव में नहीं आएगी

ट्रम्प ने 15 मई को कतर की राजधानी दोहा में बिजनेस लीडर्स के साथ एक कार्यक्रम में एपल CEO के साथ हुई बातचीत की जानकारी दी थी।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की धमकी के बाद भी एपल भारत में ही आईफोन बनाएगी। CNN की रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में आईफोन के प्रोडक्शन से कंपनी को काफी फायदा होगा। इसीलिए कंपनी किसी राजनीतिक दबाव में कोई फैसला नहीं लेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी भारत में मौजूद टैलेंट और यहां बिजनेस के लिए उपलब्ध सुविधाओं पर ज्यादा फोकस कर रही है।
ट्रम्प ने 10 दिन में दूसरी बार धमकी दी: ट्रम्प ने शुक्रवार को एपल को धमकी दी थी कि आईफोन भारत में नहीं, बल्कि अमेरिका में बनने चाहिए। वरना कपंनी पर 25% टैरिफ लगेगा। इससे पहले उन्होंने 15 मई को भी कहा था कि एपल को अब अमेरिका में प्रोडक्शन बढ़ाना होगा। मैं नहीं चाहता कि कपंनी भारत में प्रोडक्शन करे।
6. सिंधु नदी परियोजना के खिलाफ प्रदर्शन हिंसक हुआ, PAK राष्ट्रपति की बेटी के काफिले पर हमला

शुक्रवार को कराची से नवाबशाह जाते वक्त भीड़ ने आसिफा भुट्टे के काफिले पर हमला कर दिया।
पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की बेटी और सांसद आसिफा भुट्टो के काफिले पर शुक्रवार को भीड़ ने हमला कर दिया। इसका वीडियो शनिवार को सामने आया। पुलिस के मुताबिक, आसिफा कराची से नवाबशाह जा रही थीं। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों ने उनके काफिले को रोका और विवादित नहर परियोजना और कॉर्पोरेट खेती के खिलाफ नारे लगाए। हालांकि, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और उनकी गाड़ी को सुरक्षित वहां से निकाल लिया। इस पूरी घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
चार दिन पहले गृहमंत्री का घर जलाया था: पाकिस्तान सरकार सिंधु नदी पर नहर बनाने की प्लानिंग कर रही है। इससे स्थानीय लोग नाराज हैं। इससे पहले मंगलवार को सिंध के गृह मंत्री जियाउल हसन लंजर का घर जला दिया था।
7. गुजरात बॉर्डर पर पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया, कच्छ से जासूस भी अरेस्ट
भारतीय सीमा में घुस रहे पाकिस्तानी घुसपैठिए को BSF ने मार गिराया। घटना 23 मई की रात की है। शनिवार सुबह सिक्योरिटी फोर्स ने इसकी जानकारी दी। BSF ने बताया, गुजरात के बनासकांठा जिले में जवानों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को इंटरनेशनल बॉर्डर पार करते देखा। उसे रुकने के लिए कहा गया, जब वह नहीं रुका तो गोली चलानी पड़ी।
जासूस संवेदनशील तस्वीरें PAK भेजी थीं: गुजरात ATS ने कच्छ से एक पाकिस्तानी जासूस सहदेव सिंह गोहिल को भी अरेस्ट किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति ने कच्छ सीमा के संवेदनशील इलाकों की तस्वीरें पाकिस्तान भेजी थीं।
🎭 आज का कार्टून

⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…
- स्पोर्ट्स: अगरकर बोले, एक-दो सीरीज के लिए कप्तान नहीं चुनते: हमें उम्मीद हमने सही खिलाड़ी को चुना; बुमराह सभी मैचों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे (पढ़ें पूरी खबर)
- बिजनेस: स्टारलिंक भारत में ₹840 में अनलिमिटेड डेटा देगा: IN-SPACe की मंजूरी का इंतजार; महंगे स्पेक्ट्रम से मस्क की कंपनी को दिक्कत नहीं (पढ़ें पूरी खबर)
- नेशनल: देश में कोरोना के अबतक 350 एक्टिव मरीज: आज महाराष्ट्र के ठाणे में 8, उत्तराखंड-हरियाणा में 3-3, यूपी में 1 केस मिला (पढ़ें पूरी खबर)
- नेशनल: तिरुपति मंदिर के कल्याण मंडपम में नमाज पढ़ने का वीडियो: दावा- शख्स 10 मिनट तक परिसर में मौजूद रहा; पुलिस कर रही तलाश (पढ़ें पूरी खबर)
- नेशनल: PM बोले- हमें टीम इंडिया की तरह काम करना होगा: राज्य विकसित, तभी भारत विकसित होगा; नीति आयोग की बैठक में तीन राज्यों के CM नहीं आए (पढ़ें पूरी खबर)
- बिहार: तेजप्रताप के फेसबुक से पोस्ट-गर्लफ्रेंड के साथ तस्वीर शेयर की: लिखा- 12 साल से रिलेशन में हूं, कई दिनों से कहना चाहता था, लेकिन कह नहीं पाया (पढ़ें पूरी खबर)
- छत्तीसगढ़: 10 लाख का इनामी JJMP सुप्रीमो पुलिस मुठभेड़ में ढेर: 2 अन्य नक्सली भी मारे गए, लातेहार के ईचाबार जंगल में एनकाउंटर (पढ़ें पूरी खबर)
- इंटरनेशनल: यूनुस बांग्लादेश सरकार के मुख्य सलाहकार बने रहेंगे: इमरजेंसी बैठक के बाद फैसला; सेना ने दिसंबर तक चुनाव कराने का अल्टीमेटम दिया (पढ़ें पूरी खबर)
🗣️ बयान जो चर्चा में हैं…

😲 खबर हटके…
अब्राहम लिंकन के दस्ताने ₹12.94 करोड़ में नीलाम हुए, खून से सने थे

अब्राहम लिंकन अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति थे, जो 1861 से 1865 के बीच इस पद पर रहे। 15 अप्रैल 1865 को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी।
अब्राहम लिंकन के खून से सने दस्ताने 12.94 करोड़ रुपए में नीलाम हुए। ये दस्ताने उनकी हत्या के समय जेब में थे। शिकागो में हुई इस नीलामी में लिंकन से जुड़ी 144 चीजें रखी गई थीं, जिनमें से 136 बिकीं और 64 करोड़ रुपए जुटाए गए। नीलामी में बिकी अन्य चीजों में रूमाल, वांटेड पोस्टर और लिंकन की लिखावट शामिल थी।
📸 फोटो जो खुद में खबर है

🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…
🌍 करेंट अफेयर्स

⏳आज के दिन का इतिहास

🌦️ मौसम का मिजाज

सिंह राशि वालों का फाइनेंस से संबंधित रुका काम पूरा हो सकता है। कन्या और कुंभ राशि वालों का रुका काम पूरा हो सकता है। जानिए आज का राशिफल…
आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…








