मोदी से मिली वर्ल्ड चैंपियन भारतीय महिला टीम, PHOTOS:  जर्सी गिफ्ट की, मंधाना बोलीं- PM ने हमें मोटिवेट किया; प्रतिका रावल व्हीलचेयर से पहुंचीं
टिपण्णी

मोदी से मिली वर्ल्ड चैंपियन भारतीय महिला टीम, PHOTOS: जर्सी गिफ्ट की, मंधाना बोलीं- PM ने हमें मोटिवेट किया; प्रतिका रावल व्हीलचेयर से पहुंचीं

Spread the love


  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • PM Modi Harmanpreet Kaur; India World Cup Squad Photos Update | Smriti Mandhana Deepti Sharma

स्पोर्ट्स डेस्क9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पहली बार विमेंस वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय महिला टीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। PM ने टीम को जीत के लिए बधाई दी और लगातार 3 हार और सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के बावजूद शानदार वापसी की सराहना की।

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 2017 में PM मोदी से हुई मुलाकात को याद किया, जब वे ट्रॉफी के बिना उनसे मिली थीं। इस बार वे ट्रॉफी के साथ उनसे मिली हैं। उन्होंने कहा- हम ट्रॉफी के साथ उनसे बार-बार मिलना चाहेंगे। वहीं, उपकप्तान स्मृति मंधाना ने कहा- ‘PM ने सभी को मोटिवेट किया। वे हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।’

भारतीय टीम के साथ BCCI प्रेसिडेंट मिथुन मन्हास और कोच अमोल मजूमदार भी मौजूद रहे। बांग्लादेश के खिलाफ चोटिल होने वाली प्रतिका रावल व्हीलचेयर पर दिखीं। भारतीय टीम ने 2 नवंबर को DY पाटिल स्टेडियम में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर विमेंस वर्ल्ड कप जीता था।

फोटो देखिए…

PM मोदी के साथ कप्तान हरमनप्रीत कौर और उपकप्तान स्मृति मंधाना।

PM मोदी के साथ कप्तान हरमनप्रीत कौर और उपकप्तान स्मृति मंधाना।

ट्रॉफी और टीम इंडिया के साथ फोटो शूट कराते PM मोदी।

ट्रॉफी और टीम इंडिया के साथ फोटो शूट कराते PM मोदी।

वर्ल्ड चैंपियन टीम से बात करते प्रधानमंत्री मोदी।

वर्ल्ड चैंपियन टीम से बात करते प्रधानमंत्री मोदी।

भारतीय महिला टीम से चर्चा करते प्रधानमंत्री मोदी।

भारतीय महिला टीम से चर्चा करते प्रधानमंत्री मोदी।

मोदी को NAMO-1 नाम की जर्सी गिफ्ट की टीम की खिलाड़ियों ने PM मोदी को स्पेशल जर्सी गिफ्ट की, जिसमें सभी खिलाड़ियों ने साइन किए थे। इसमें NAMO-1 लिखा हुआ है।

प्रधानमंत्री मोदी को जर्सी गिफ्ट करती भारतीय टीम।

प्रधानमंत्री मोदी को जर्सी गिफ्ट करती भारतीय टीम।

शाम 4:40 बजे PM आवास पहुंच गई थी भारतीय टीम प्रधानमंत्री से मिलने के लिए भारतीय टीम शाम 4:40 बजे PM आवास पहुंच गई थी। टीम एक दिन पहले दिल्ली पहुंची थी। ताज होटल में टीम इंडिया का भव्य स्वागत किया गया था।

पल-पल की अपडेट्स देखने के लिए नीचे LIVE ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

03:19 PM5 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

PM से मिलने के बाद वापस लौटती भारतीय टीम

12:13 PM5 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

2017 में फाइनल हारने के बाद भी महिला टीम से मिले थे मोदी

PM मोदी ने 2017 में भी भारतीय टीम से मुलाकात की थी। तब टीम फाइनल मैच हार गई थी।

PM मोदी ने 2017 में भी भारतीय टीम से मुलाकात की थी। तब टीम फाइनल मैच हार गई थी।

11:53 AM5 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

PM से मुलाकात से पहले BCCI ने वीडियो जारी किया

11:10 AM5 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

भारतीय टीम मोदी से मिलने के लिए PM आवास पहुंच गई है

11:04 AM5 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

भारतीय टीम PM से मिलने के लिए होटल से रवाना

10:57 AM5 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

होटल ताज में टीम का जोरदार स्वागत हुआ था

होटल में केक काटती भारतीय टीम की खिलाड़ी

10:56 AM5 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

PM मोदी ने दी थी बधाई

वर्ल्ड कप जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों को बधाई दी थी। PM मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा था- ‘विमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में भारतीय टीम की शानदार जीत।

फाइनल में उनका प्रदर्शन अद्भुत कौशल और आत्मविश्वास से भरा था। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण टीम वर्क और दृढ़ता दिखाई। हमारी खिलाड़ियों को बधाई। यह ऐतिहासिक जीत भविष्य के चैंपियन खिलाड़ियों को खेलों में शामिल होने के लिए प्रेरित करेगी।’

10:56 AM5 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

BCCI ने टीम को 51 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया

BCCI ने टीम को 51 करोड़ रुपए का इनाम देने का ऐलान किया। बोर्ड ने सोमवार को टीम के खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और सिलेक्शन कमेटी के लिए 51 करोड़ रुपए के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।

BCCI अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने एक बयान में कहा, बोर्ड की ओर से मैं भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम को इस ऐतिहासिक वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत पर बधाई देता हूं। टीम की हिम्मत, प्रतिभा और एकजुटता ने पूरे देश की उम्मीदों को ऊंचा उठाया है।

10:54 AM5 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार जीता वर्ल्ड कप

भारत की लड़कियों ने रविवार (2 नवंबर) को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेले गए फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर वर्ल्ड कप जीता था। 87 रन बनाने के बाद 2 अहम विकेट लेने वालीं 21 साल की शेफाली वर्मा प्लयेर ऑफ द फाइनल रहीं।

DY पाटील स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने बॉलिंग चुनी। भारत ने 7 विकेट खोकर 298 रन बनाए। शेफाली ने 87, दीप्ति शर्मा ने 58, स्मृति मंधाना ने 45 और ऋचा घोष ने 34 रन की पारी खेली। साउथ अफ्रीका से आयाबोंगा खाका ने 3 विकेट लिए।

इंजरी रिप्लेसमेंट बनकर आईं शेफाली वर्मा ने 87 रन की पारी खेली।

इंजरी रिप्लेसमेंट बनकर आईं शेफाली वर्मा ने 87 रन की पारी खेली।

बड़े टारगेट के सामने साउथ अफ्रीकी टीम 246 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने 101 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत दिलाने से पहले ही आउट हो गईं। भारत से पार्ट टाइम ऑफ स्पिनर शेफाली वर्मा ने 2 विकेट लेकर मैच पलटा। वहीं दीप्ति शर्मा ने 5 विकेट लेकर टीम को जीत दिला दी। दीप्ति प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुनी गईं।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *