{“_id”:”690cde387adfcb39700ef264″,”slug”:”up-banks-will-give-priority-loans-to-awas-vikas-flat-buyers-with-a-15-discount-on-bookings-2025-11-06″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: आवास विकास के फ्लैट खरीदारों को प्राथमिकता पर लोन देंगे बैंक, बुकिंग पर बिल रही है 15 फीसदी की छूट”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
Flats in Lucknow: एलडीए ने खाली फ्लैटों को बेचने के लिए पहले आओ पहले पाओ योजना को 17 नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया है। योजना छह नवंबर को समाप्त हो रही थी।
आवास विकास के घरों में छूट। डेमो पिक। – फोटो : Freepik
विस्तार
अब बैंक भी आवास विकास के फ्लैट खरीदारों को कर्ज और जानकारी देने में मदद करेंगे। इस संबंध में बृहस्पतिवार को बैंक प्रतिनिधियों के साथ आवास आयुक्त बलकार सिंह ने बैठक की। उप आवास आयुक्त चंदन पटेल ने बताया कि बैंक प्रतिनिधियाें ने कहा है कि वह अपने-अपने बैंक में आवास विकास परिषद के फ्लैटों की खरीद पर दी जा रही 15 प्रतिशत छूट का बोर्ड लगाएंगे। खरीदारों को होम लोन देने में भी प्राथमिकता देंगे। आवास आयुक्त बलकार सिंह ने कहा कि बैंकों को यदि परिषद से कोई जानकारी या एनओसी चाहिए तो वह भी आवंटी के जरिये उपलब्ध कराई जाएगी। छूट को लेकर लोगों में काफी रुझान है और फ्लैटों की लगातार बुकिंग हो रही है। छूट की यह योजना 31 जनवरी तक चलेगी। जो खरीदार 60 दिन में पूरी रकम जमा करेंगे, उन्हें 15 प्रतिशत की छूट मिलेगी। आवंटन पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर किया जा रहा है। यह छूट परिषद की सभी योजनाओं के फ्लैटों पर लागू है। बैठक में एसबीआई, आईसीआईसीआई, एचडीएफसी, आईडीएफसी और पीएनबी के प्रतिनिधि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Spread the love एसटीएफ ने सारनाथ के कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की हत्या के मामले में एक लाख के इनामी शूटर बनारसी यादव को मंगलवार रात चौबेपुर थाना क्षेत्र के बारियासनपुर रिंग रोड पर मुठभेड़ में मार गिराया। वह कॉलोनाइजर की हत्या करके 166 दिन से भागा था। मौके से दो पिस्टल और भारी मात्रा में […]
Spread the love इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं। अमर उजाला और संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय संस्कृतियों के महाकुंभ संगम का आगाज बुधवार को होगा। गोमतीनगर के समतामूलक चौराहे के निकट रिवर फ्रंट पर देशभर की संस्कृतियां अपने व्यंजनों, रहन-सहन, पहनावे और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की छटा बिखेरेंगी। उद्घाटन सुबह 10:30 बजे प्रदेश के […]