{“_id”:”6792f19df2c158b9cd093456″,”slug”:”up-winter-will-return-again-with-fog-meteorological-department-has-issued-alert-of-dense-fog-this-district-2025-01-24″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: कोहरे संग फिर से लौटेगी सर्दी, मौसम विभाग ने जारी किया घने कोहरे का अलर्ट, ये जिला रेड और ऑरेंज जोन में”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
यूपी का मौसम। – फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रदेश में मौसम ने फिर से करवट ली है। बृहस्पतिवार सुबह देर तक पूर्वी यूपी, अवध और तराई के इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। इसकी वजह से कई इलाकों में दृश्यता प्रभावित हुई और तापमान में गिरावट देखी गई। 8 डिग्री सेल्सियस के साथ अयोध्या प्रदेश में सबसे ठंडा रहा और 28.4 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रयागराज सबसे गर्म रहा।
Trending Videos
बृहस्पतिवार को पश्चिमी विक्षोभ के कारण आगरा, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा और बुलंदशहर आदि जगहों में बूंदाबांदी हुई। वहीं, घने कोहरे की वजह से अयोध्या, वाराणसी और अमेठी में दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। जबकि लखनऊ, बाराबंकी, गाजीपुर, शाहजहांपुर और नजीबाबाद आदि में दृश्यता 50 मीटर तक सिमट गई।
मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के तराई और पूर्वी इलाकों समेत 42 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। हालांकि शनिवार के बाद फिर से उत्तरी पछुआ हवाएं चलेंगी और कोहरा छंटेगा। राजधानी स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि ज्यादातर इलाकों में अगले 72 घंटों में दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिलेगी। पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने से अब मौसम शुष्क रहेगा।
Spread the love BHU Recruitment 2025: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय ने जूनियर क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। इच्छुक उम्मीदवार अब अधिक समय तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित सभी जानकारी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। Source link
Spread the love क्रिकेटर रिंकू सिंह के शहर अलीगढ़ को राज्य स्तरीय क्रिकेट ट्रेनिंग हॉस्टल मिला है। यह हॉस्टल अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में नए बने छात्रावास में जुलाई माल से शुरू होगा। Source link
Spread the love गृहकर दाखिल खारिज शुल्क पांच गुना तक कम होने का फायदा भवनस्वामियों को एक अप्रैल से मिलने लगेगा। आपत्ति सुझाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दाखिल खारिज की नई नियमावली के प्रकाशन की मंजूरी मंगलवार को नगर निगम सदन ने दे दी। ऐसे में प्रकाशन की कार्यवाही पूरे दो महीने में […]