पुलिस विभाग के नवचयनित 60,244 सिपाहियों को रविवार को नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए डीजीपी राजीव कृष्णा ने आज वरिष्ठ अधिकारियों के साथ डिफेंस एक्सपो ग्राउंड का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।
Trending Videos
डीजीपी ने कहा कि कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ वह पूरे प्रदेश से आने वाले नवचयनित सिपाहियों को नियुक्ति पत्र देंगे। इसके लिए व्यापक व्यवस्था की गई है। उनके गृह जिलों से लेकर कार्यक्रम स्थल तक, हमने एक मध्यवर्ती जिला निर्धारित किया है, जहां वे रात भर रुकेंगे।
बता दें कि सिपाही नागरिक पुलिस के पदों पर 48,196 पुरुष और 12,048 महिला अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा कराई गई परीक्षा के लिए कुल 48.17 लाख आवेदन आए थे। जिनमें से 15.49 लाख महिलाएं थीं। सबसे अधिक अभ्यर्थी आगरा (2,349) से चयनित हुए थे। वहीं अन्य राज्यों बिहार, मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली आदि से भी 1,145 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।
Spread the love एसजीएसटी के 18 अफसरों की टीम ने कत्था कारोबारी के कानपुर, उन्नाव समेत पांच प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। छापे में करोड़ों रुपये के स्टाक में हेरफेर मिली है। Source link
Spread the love राजधानी लखनऊ में शनिवार की तड़के शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक लाखों का सामान जल गया। शोर सुनकर एकत्र हुए ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
घटना नगराम थाना […]
Spread the love हाथरस के जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने एक ई-स्कूटर कंपनी को आदेश दिया है कि वह शहर के नवल नगर निवासी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सीनियर अकाउंटेंट को उसकी स्कूटी की कीमत में से 30 फीसदी धनराशि की कटौती करके शेष 84 हजार रुपये वापस करें। Source link